यशस्वी जायसवाल ने अपनी रूमर्ड GF के साथ शेयर की तस्वीर, फैन ने खराब फॉर्म का कारण बताते हुए निकाला गुस्सा

यशस्वी जयसवाल
यशस्वी जायसवाल पर फैन हुआ गुस्सा (photo credit: instagram/yashasvijaiswal28)

Yashasvi Jaiswal Picture with Rumored GF: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक बड़े निर्णय को लेकर चर्चा में हैं। आईपीएल 2025 में अभी तक यशस्वी जायसवाल ने कुछ खास कमाल नहीं किया है, लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि युवा बल्लेबाज ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है। यशस्वी अगले सत्र से गोवा की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

इस बीच यशस्वी को आईपीएल 2025 में उनके खराब फॉर्म की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे ही कुछ यशस्वी जायसवाल के साथ उनके हालिया पोस्ट में देखने को मिला। यशस्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखने के बाद तो ट्रोलर्स के कमेंट की मानों बाढ़ ही आ गई हो। आपको विस्तार से बताते हैं उन्हें किस वजह से बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और उनके खेल पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।

फैंस ने यशस्वी जायसवाल को बुरी तरह से लताड़ा

शुक्रवार शाम यशस्वी जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन हैं, जो इंग्लैंड (यूके) की रहने वाली हैं। जायसवाल ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन पर लिखा कि समय बीत सकता है लेकिन बंधन कभी खत्म नहीं होते, ऐसे क्षणों के लिए आभारी हूं।

Ad

यशस्वी जायसवाल की इस पोस्ट को देख फैंस का पारा हाई हो गया, जिसकी वजह से फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि हमकों पता था कुछ तो चक्कर है जिसकी वजह से क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हो आप। अन्य फैन ने लिखा कि भाई थोड़ा यार करियर पर फोकस कर लो। एक फैन ने लिखा कि डाउनफॉल का कारण मिल गया गाइज। पोस्ट पर ज्यादातर कमेंट इसी तरह के देखने को मिल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के पोस्ट पर फैंस कमेंट्स (photo credit: instagram/yashasvijaiswal28)
यशस्वी जायसवाल के पोस्ट पर फैंस कमेंट्स (photo credit: instagram/yashasvijaiswal28)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications