Yuvraj Singh Love Affairs: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपने समय के जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने में युवराज सिंह का अहम योगदान था। हमेशा लाइमलाइट और सुर्खियों में रहने वाले युवराज ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की है। 2016 में कई फीमेल फैन्स का दिल तोड़कर युवराज सिंह हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन एक्ट्रेस हेजल कीच से पहले उनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था।किम शर्मा View this post on Instagram Instagram Post'मोहब्ब्तें' फिल्म से सुर्खियों में आईं किम शर्मा और युवराज सिंह का अफेयर तकरीबन चार साल तक चला। दोनों 2003 में करीब आए थे। किम शर्मा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की कजिन हैं। युवी से उनकी मुलाकात पार्टियों में ही हुई थी। यहीं से दोनों करीब आए। फिर दोनों सार्वजनिक रूप से भी साथ-साथ देखे जाने लगे। युवराज की मां शबनम को किम और युवराज का रिश्ता पसंद नहीं था। इस वजह से कपल के रास्ते अंत में अलग हो गए।प्रीति झंगियानी View this post on Instagram Instagram Postकिम शर्मा से ब्रेकअप के बाद युवराज सिंह का नाम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, युवराज और प्रीति दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा था।दीपिका पादुकोण View this post on Instagram Instagram Postयुवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर की चर्चाओं ने भी खूब महफिल लूटी थी। जब युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद दीपिका को स्टैंड से कई बार युवराज के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। इतना नहीं, बताया जाता है कि एक बार दीपिका ने युवराज के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था।रिया सेन View this post on Instagram Instagram Postयुवराज सिंह और बंगाली ब्यूटी रिया सेन का नाम भी एक दूसरे के साथ जुड़ चुका है। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता था। यहां तक कि पार्टीज में भी कई बार दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।नेहा धूपिया View this post on Instagram Instagram Postबॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ भी युवराज सिंह के लव अफेयर्स की खबरें सामने आईं थीं। हालांकि नेहा धूपिया ने इन खबरों का खंडन किया था। जब दोनों सोफी चौधरी के जन्मदिन की पार्टी में एक साथ पहुंचे थे, तब इन अफवाओं को हवा मिली थी।प्रीति जिंटा View this post on Instagram Instagram Postबॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ युवराज सिंह के अफेयर की खबरें मीडिया में चली थी। हालांकि खुद प्रीति जिंटा ने इन खबरों पर विराम लगा दिया था। प्रीति ने ट्वीट किया था, डियर मीडिया आपको कितनी बार बताना पड़ेगा कि मैंने कभी युवराज सिंह को डेट नहीं किया और न ही कभी डेट का इरादा था।आंचल कुमार View this post on Instagram Instagram Postयुवराज सिंह का नाम उनके बचपन की दोस्त आंचल कुमार के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ कुछ बयान नहीं सामने आया। ऐसे में इसमें कितनी सच्चाई थी, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन दोनों को कई आईपीएल पार्टियों में एक साथ देखा गया था।