'गब्बर दिवस की शुभकामनाएं...',युवराज सिंह और सुरेश रैना ने खास अंदाज में शिखर धवन को दी जन्मदिन की बधाई

सुरेश रैना
सुरेश रैना, युवराज और धवन की तस्वीर (photo credit: instagram/yuvisofficial/sureshraina3)

Shikhar Dhawan Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धवन ने अपने क्रिकेट करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की है। फिलहाल वह नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। धवन भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। धवन के पिता का नाम पिता का नाम महेंद्र पाल धवन है। वह अपने पिता के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उनकी मां का नाम सुनैना धवन है। उनकी एक छोटी बहन श्रेष्ठा है।

Ad

वहीं शिखर धवन ने 30 अक्टूबर 2012 को मेलबर्न की आयशा मुखर्जी से शादी की। 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ। शादी के नौ साल बाद 2021 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने तलाक ले लिया था। 2023 में इस तलाक को कोर्ट से मंजूरी मिल गई थी। वहीं आज शिखर धवन आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस खास मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। फैंस के साथ- साथ क्रिकेटर्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। युवराज सिंह और सुरेश रैना ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश।

सुरेश रैना ने शिखर धवन को किया बर्थडे विश

सुरेश रैना ने आज के इस खास मौके पर शिखर धवन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी और धवन की टीममेट के साथ तस्वीरें विश की। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में धवन को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि "हैप्पी बर्थडे उस आदमी को जो पिच पर स्वभाव और मजा लाता है, जन्मदिन मुबारक हो भाई आपकी निडर बल्लेबाजी और संक्रामक मुस्कान लाखों लोगों को प्रेरित करती है। आने वाला वर्ष मंगलमय हो।"

Ad

युवराज सिंह ने अलग अंदाज में किया बर्थडे विश

युवराज सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शिखर धवन को जन्मदिन की बधाई दी है, युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी धवन और युवराज सिंह तस्वीर शेयर कर लिखा कि "सबसे मजेदार और जमीन से जुड़े टीम के साथियों में से एक को गब्बर दिवस की शुभकामनाएं, आशा है कि आप खुश रहेंगे और रिटायरमेंट के बाद भी अपने बल्ले से बात करते रहेंगे।"

युवराज सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट (photo credit: instagram/yuvisofficial)
युवराज सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट (photo credit: instagram/yuvisofficial)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications