युवराज सिंह ने अपनी मां को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया बेहद प्यारा वीडियो

युवराज सिंह
युवराज सिंह और उनकी मां की तस्वीर (photo credit: instagram/yuvisofficial)

Yuvraj Singh Birthday Wish To His mother भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट से रिटायर हुए काफी समय बीत चुका है। देश भर में क्रिकेटर के लाखों फैंस हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी युवराज सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 20.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Ad

युवराज सिंह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं, अक्सर वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत खास है, आज युवराज सिंह की मां शबनम सिंह का बर्थडे है। आज के इस खास मौके पर युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिस पर उन्होंने प्यार भरे कैप्शन के साथ अपनी मां को बर्थडे विश किया है।

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मां को किया बर्थडे विश

युवराज सिंह ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए खुशनुमा पल का वीडियो बनाकर शेयर किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन पर प्यार भरे लफ्जों में लिखा कि "ओजी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जीवन के सबक और मेरे सभी "मूर्खतापूर्ण बिंदुओं" को हमेशा धैर्य और अनुग्रह के साथ संभालने के लिए धन्यवाद, आपको बहुत सारा प्यार वह सारा केक अकेले खत्म ना करें।"

फैंस भी कमेंट बॉक्स में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। युवराज सिंह अपनी मां के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। युवराज सिंह अपनी मां को अपने जीवन का ऑलराउंडर बताते हैं।

Ad

युवराज सिंह के पिता ने दो शादियां की हैं

युवराज के पिता योगराज सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम शबनम कौर है। युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह योगराज की पहली पत्नी के बेटे हैं। हालांकि, शबनम और योगराज का रिश्ता काफी समय नहीं चल पाया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में खटपट शुरू हो गई थी और आखिरी में योगराज ने शबनम से तलाक ले लिया था। तलाक के वक्त युवराज और जोरावर दोनों ही काफी छोटे थे, जिसकी वजह से तलाक के बाद युवराज ने अपनी मां शबनम को चुना। जहां युवराज सिंह ने क्रिकेट को करियर बनाया, वहीं जारोवर पेशे से आर्टिस्ट हैं। वह पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications