सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर की खास स्टोरी, 21 साल पुराना है दोनों के बीच रिश्ता

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar,yuvisofficial)

Yuvraj Singh share special story on Sania Mirza birthday: भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज यानी कि 15 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। सानिया मिर्जा भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी में से एक हैं। भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला सानिया ने भारत को कई मेडल्स और ट्रॉफी दिलाई हैं। सानिया मिर्जा ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने देश को गौरान्वित कराया है।

Ad

हालांकि सानिया मिर्जा अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी काफी विवादों भरी रही है। जिसके कारण उनको तमाम आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। इस दौरान सानिया मिर्जा के हर दुख सुख के साथी युवराज सिंह हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए हैं। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है, आज के इस खास मौके पर युवी ने सानिया मिर्जा को प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

युवराज सिंह ने सानिया मिर्जा को कहा मिर्ची मम्मी

सानिया मिर्जा और युवराज सिंह का रिश्ता काफी पुराना है, दोनों की दोस्ती से हर कोई बखूबी वाकिफ है, यहां तक दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खीचने से चूंकते नहीं हैं। युवी के बर्थडे पर सानिया मिर्जा ने उन्हें मोटू कहकर बर्थडे विश किया था। वहीं अब युवराज ने सानिया मिर्जा को मिर्ची मम्मी कहकर बर्थडे विश किया है। युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी पर अपनी और सानिया की तस्वीर शेयर की है, जिस पर उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे मिर्ची मम्मी, साथ ही उन्होंने सानिया को जन्मदिन की बधाई दी है।

युवराज सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/yuvisofficial)
युवराज सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/yuvisofficial)

बेहद कम उम्र में टेनिस खेलना किया था शुरु

मुंबई में 15 नवंबर 1986 को सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था। हालांकि उनका बचपन हैदराबाद में बीता है। दरअसल, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट थे और सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर ही उनकी मां का भी जन्मदिन होता है। जिसके कारण उनके बर्थडे की खुशी सानिया के लिए दोगुनी हो जाती है।

सानिया मिर्जा ने कम उम्र में ही टेनिस खेलना शुरूकर दिया था। सानिया के पहले गुरु टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति थी। महेश भूपति ने सानिया मिर्जा को टेनिस की शुरूआती शिक्षा दी थी। फिर उन्होंने सिकंदराबाद के सिनेट टेनिस अकादमी और अमेरिका की एस टेनिस अकादमी से टेनिस ट्रेनिंग ली थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications