3 बड़े बदलाव जिसने इस बार के Big Boss OTT 3 को बनाया सबसे अलग, घर में बैठके फोन चलाएंगे कंटेस्टेंट

anil kapoor
3 बड़े बदलाव जिसने इस बार के Big Boss OTT 3 को बनाया सबसे अलग

Three Big Changes In Bigg Boss House: बिग बॉस ओटीटी 3 का इंतजार का खत्म हो गया। धमाकेदार एंट्री के साथ अनिल कपूर ने शो की शुरूआत की। वहीं इस बार बिग बॉस को भाईजान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे है। एक- एककर सभी कंटेस्टेंट का शो में स्वागत किया गया। जहां बिग बॉस के मंच पर वडा पाव गर्ल ने बेबाकी से जवाब दिए वही गांव की छोरी शिवानी कुमारी ने अनिल कपूर की आंखो में आंसू ला दिए। इस बार का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। दर्शको को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। वहीं इस बार बिग बॉस के शो में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइऐ आपको बताते हैं बिग बॉस के तीन बदलाव के बारें में।

शो के इतिहास में पहली बार फोन अलाउड

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के शो में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार पहली बार शो के इतिहास में बाहर से मोबाइल फोन अलाउड होंगे। पहली बार कंटेस्टेंट्स के बीच में एक कंटेस्टेंट के रूप में एक बाहर का शख्स भी रहने वाला है।

बिग बॉस के घर में घड़ियां

इस बार बिग बॉस के घर में घड़ियां नजर आ रही हैं। वैसे तो हर बार बिग बॉस के घर में घड़ियां नहीं होती हैं, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस ने इस नियम को भी बदल दिया है। हालांकि ये घड़ियां काम करती हैं या ऐसे ही लगी है। ये तो बाद में पता चलेगा।

जिम एरिया पहले से छोटा

इस बार बिर बॉस का लिविंग रूम पहले से काफी भव्य नजर आ रहा है। लेकिन जिम एरिया भी पहले से छोटा है। इस लिविंग एरिया को ड्रैगन थीम पर तैयार किया गया है। वहीं किचन एरिया को वुडन थीम पर तैयार किया गया है। कई कोजी कॉर्नर भी तैयार किए गए हैं। जहां दर्शकों को कंटेस्टेंट के बीच कभी गॉसिप, कभी लड़ाई- झगड़े तो कभी होगी रोमांस देखने को मिलेगा। बेडरूम के लिए पिंक थीम चुनी गई है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications