Big Boss OTT 3: वडा पाव गर्ल की एंट्री पर मचा बवाल, फैंस दे रहे अजब–गजब रिएक्शन; जानें कैसे मिली पहचान

Vada Pao Girl, Big boss ott 3, BB OTT 3, Vada Pao Girl Big Boss
वडा पाव गर्ल की बिग बॉस ओटीटी में एंट्री पर बवाल

Bigg Boss OTT 3 Vada Pao Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। ऐसे में चंद्रिका दीक्षित के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चंद्रिका दीक्षित के नाम से शायद ही कुछ लोग जानते हो तो बता दें बात कर रहे हैं दिल्ली की वडा पाव गर्ल की। जी हां हाल ही सामने आए एक नए पोस्ट के मुताबिक उनकी शो में एंट्री पक्की हो गई है। इस खबर से वडा पाव गर्ल के फैंस बेहद खुश है। हाल ही में चंद्रिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।

ऐसे आईं वडा पाव गर्ल सुर्खियों में...

दिल्ली की ‘वडा पाव गर्ल’ का नाम हर किसी की जुबां पर है। चंद्रिका को शायद ही कोई जानता हो लेकिन वडा पाव गर्ल को देश के कोने-कोने तक में लोग जानने लगे हैं। वडा पाव गर्ल आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार ‘वडा पाव गर्ल’ ने अपनी दुकान के सामने एक भंडारा आयोजित किया था और किसी वजह के चलते दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उस घटना के बाद से वडा पाव गर्ल सुर्खियों में आईं थीं।

बिग बॉस ओटीटी 3' चंद्रिका गेरा दीक्षित दिल्ली की ‘वडा पाव गर्ल’ कहती हैं, ‘उन्होंने हमेशा खुद से पहले अपने परिवार को सबसे ऊपर रखा है, लेकिन उन पर सवाल उठाने वालों हमेशा इल्जाम ही लगाया है। साथ ही उन्होंने यह कहते हुए बात खत्म की कि वह अपनी पर्सनैलिटी दिखाने के लिए अनिल कपूर के ‘बिग बॉस ओटीटी 3′ में आ रही हैं।

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' क्रेज फैंस में हर बार की तरह इस बार भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया, यूट्यूबर और टीवी स्टार्स तक आपको इस शो में देखने को मिलेंगे। फिलहाल शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है।

अंजुम फकीह

कुंडली भाग्य में नजर आ चुकी अंजुम फकीह अब बिग बॉस में नजर आयेंगी।

सोनम खान

लगभग 30 साल बाद 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपना कमबैक करने जा रही हैं।

सना मकबूल

तेलुगू फिल्म से डेब्यू करने वाली सना अब बिग बॉस में नजर आएंगी।

सना सुल्तान

सना सुल्तान एक एक्ट्रेस है. 'बिग बॉस ओटीटी 3 की सूची में शामिल हो गईं हैं।

चंद्रिका दीक्षित

वडा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित ने भी बिग बॉस ओटीटी 3 की सूची में शामिल करवा लिया है।

डॉली चायवाला

डॉली चायवाला भी बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे।

सागर ठाकुर

एल्विश यादव के साथ हुए विवाद के बाद चर्चा में आए सागर ठाकुर बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे।

साई केतन राय

ईमली में अगस्त्या का किरदार निभाने वाले केतन राय ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी जगह बना ली है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications