5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की तरह शादी के बाद पहनी लाल साड़ी, क्या है ये ’रेड साड़ी’ कल्चर?

5 Bollywood actress who wore a red sari after marriage like Sonakshi Sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसने पहनी लाल साड़ी

5 Bollywood actress who wore red sari after marriage like Sonakshi Sinha: बीता दिन सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी का बेहद खास दिन रहा। बॉलीवुड समेत हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा की शादी और उनके होने वाले पति जहीर इकबाल पर टिकी थी। कल दिन में रजिस्टर मैरिज करने के बाद रात में हुए रिसेप्शन में ये दोनों कमाल लग रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। आज सुबह जब यह जोड़ा मीडिया के सामने आया तो उनके चेहरों ने उनकी खुशी का बयान दे दिया। सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पर सोनाक्षी की तरह ही इन टॉप 5 अभिनेत्रियों ने भी शादी के तुरंत बाद लाल साड़ी पहनी थी।

कौन हैं ये टॉप 5 अभिनेत्रियाँ?

ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर इनकी ब्यूटी की बात करनी पड़े तो सूरज को दिया दिखाने जैसा होगा। ऐसे में जब शादी के बाद ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार ऑफ-स्क्रीन जोड़ी बनाते मीडिया को दिखीं, तो उनकी लाल साड़ी में वो सुहागन किसी ध्रुव तारे से कम नहीं मालूम हो रही थीं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने तो अपना बॉलीवुड करियर किसी क्रिकेट स्टेडियम में लगाए छक्के जैसा शुरू किया था। डेब्यू भी किया तो शाहरुख खान के साथ। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि अगर अनुष्का किसी चीज पर हाथ रख दें तो वो कैसे सोना हो जाती है। इस भाग्य लक्ष्मी ने शादी के बाद जब पति विराट के साथ जोड़ी बनाई तो वो अप्सरा मालूम हो रही थीं।

दीपिका पादुकोण

कौन भूल सकता है दीपिका का वो शादी के बाद का पहला लुक जब वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुई थीं। वह दमकता रूप और ऊपर से लाल साड़ी, खूबसूरती की मिसाल देती थीं, तो वह दीपिका ही होतीं।

यमी गौतम

यमी एक पहाड़ी परिवार से आती हैं। देसी पहाड़ी ब्यूटी की जितनी भी बात की जाए कम है। ऐसे में उनकी लाल साड़ी का लुक दिल थाम लेने वाला था। मीडिया के सामने जब शादी के बाद वह पहली बार नजर आईं तो उन पर से आंखें हटाना मुश्किल था।

मौनी रॉय

मौनी रॉय जिन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया था, अब बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। बंगाली खूबसूरती की मिसाल अगर मौनी रॉय को बताया जाए तो वह गलत नहीं होगा। शादी के बाद लाल रंग की साड़ी में यह बंगाली अप्सरा मालूम हो रही थीं।

क्या है लाल साड़ी का राज़?

शुभता का प्रतीक:

भारतीय संस्कृति में लाल रंग को शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

प्रेम और ऊर्जा का रंग:

लाल रंग को प्रेम, ऊर्जा और जीवंतता का रंग माना जाता है। शादी के मौके पर लाल साड़ी पहनना दुल्हन की खुशियों और उत्साह को दर्शाता है।

सांस्कृतिक धरोहर:

लाल साड़ी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। बंगाल में लाल और सफेद साड़ी का विशेष महत्व है।

धार्मिक महत्व:

कई धार्मिक अनुष्ठानों में लाल साड़ी पहनने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा और लक्ष्मी को लाल वस्त्र पहनाए जाते हैं, जो शक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं।

फैशन स्टेटमेंट:

लाल साड़ी सिर्फ सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से ही नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के रूप में भी पहनी जाती है। यह हमेशा ट्रेंड में रहती है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications