Big Boss OTT 3: एक नहीं, दो नहीं, तीन- तीन शादी कर चुका बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट, मिलियन में हैं फॉलोवर्स

arman malik
एक नहीं, दो नहीं, तीन- तीन शादी कर चुका बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3 Contestant Arman Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अरमान अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जहां आजकल लड़को को एक पत्नी नहीं मिल रही है वहीं अरमान की दो खूबसूरत पत्नियां है। फिलहाल अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ रहे हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अरमान की दो नहीं तीन शादियां हो चुकी हैं।

अरमान मलिक कर चुके हैं तीन शादी

आपको बता दें कि पायल मलिक, अरमान मलिक की पहली पत्नी नही हैं। अरमान ने 17 साल की उम्र में सुमित्रा नाम की लड़की से शादी की थी। करीब एक साल पहले एक व्लॉग में पायल और कृतिका ने एक लड़की के साथ अरमान की पहली शादी की अफवाहों की पुष्टि की थी। अरमान और सुमित्रा दोनों उस रिश्ते में नहीं रह पा रहे थे और इसीलिए दोनों अलग हो गए थे। वहीं पायल अरमान और सुमित्रा के रिश्ते पर कहती हैं कि मेरी नजर से यह सही भी है कि जिस रिश्ते में आप रह नहीं आ पा रहे हैं दम घोटने से अच्छा है। उस रिश्ते को खत्म कर दिया जाए।

बॉलीवुड शादी की रिपोर्ट के मुताबिक अरमान मलिक की पहली पत्नी सुमित्रा की वॉयस रिकॉर्डिंग लीक हो रही है। रिकार्डिंग में अरमान और सुमित्रा की बहस हो रही है। अरमान चिल्ला रहे हैं कि उन्होंने हमेशा उनकी मदद की है। कभी उन्हें परेशान नहीं किया है। वही रिकार्डिंग में सुमित्रा अरमान पर आरोप लगाती है और कहती है कि उन्होंने अरमान और पायल को पैसे दिए थे। सुमित्रा कहती हैं कि वह इस वक्त मुश्किल समय से गुजर रही हैं क्योंकि उनके पास खाने, रहने और अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन इस रिकार्डिंग को झूठा और नकली बताया जा रहा हैं। फिलहाल सच क्या है यह कोई नहीं जानता है।

मेरी दोनों पत्नियां समझदार हैं- अरमान मलिक

लोगों से जहां एक पत्नी नहीं झेली जाती है। वहीं अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक घर में रहते हैं। पायल खुद कहती हैं कि पायल और कृतिका दोनों सगी बहनों की तरह एक साथ प्यार से रहती है। वहीं जब अरमान से पूछा जाता है कि दो- दो पत्नियां वो भी एक घर में आप कैसे मैनेज कर लेते हैं इस पर अरमान कहते है कि मै मैनेज नहीं करता बल्कि पायल और कृतिका इस रिश्ते को मैनेज करती हैं। मै बहुत लकी हूं कि मेरी दोनों पत्नियां समझदार हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications