कभी नौकरानी का मिला था रोल, आज लोगों के दिलों पर करती हैं राज, TMKOC की दया भाभी इन फिल्मों में भी निभा चुकी हैं खूबसूरत रोल

Sneha
Disha Vakani
आइए जानते हैं कि दिशा वाकानी कौन-कौन सी फिल्मों का हिस्स रह चुकी हैं

Disha Vakani: अपनी कॉमेडी के लिए जाना जाने वाला सुपरहिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', आज तक लोगों को खूब हंसाता आ रहा है। बात करें शो की कास्ट की तो दया भाभी का किरदार लोगों का हमेशा से पसंदीदा किरदार रहा है। अपनी फनी आवाज और हरकतों की वजह से दया भाभी लोगों को खूब मनोरंजन करती रही है। अपनी शादी के बाद दया भाभी ने शो को छोड़ दिया था और अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दया भाभी के किरदार के अलावा अभिनेत्री दिशा कई जानी मानी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। तो आइए जानते हैं कि दिशा वाकानी कौन-कौन सी फिल्मों का हिस्स रह चुकी हैं।

1. जोधा अकबर (Jodha Akbar)

मुस्लिम और हिन्दू राजा-रानी के प्यार पर आधारित फिल्म 'जोधा अकबर' 2008 में रिलीज हुई। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में रहे और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा वाकानी भी नजर आ चुकी है। अभिनेत्री ने इस फिल्म में रानी जोधा की दासी माधवी का किरदार निभाया था। खैर तब लोगों को पता नहीं था कि यही उनकी दया भाभी हैं।

2. संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास ' (Devdas)

अधूरे प्रेम की तड़प और दर्द से भरपूर फिल्म 'देवदास ' जब सिनेमा पर आई थी तो एक दम से छा गई थी। आज भी लोग इस फिल्म को खूब प्यार करते हैं। इस फिल्म में भी अभिनेत्री दिशा वाकानी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री पारो की सखी के किरदार में देखी गयी थी।

3. मंगल पांडे: दी राइजिंग (Mangal Pandey: The Rising)

क्रांति और देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'मंगल पांडे' में भी दया भाभी काम कर चुकी है। ये फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री का किरदार ज्यादा बड़ा तो नहीं था, लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसमें दिशा ने एक वैश्या का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने इसे खूब अच्छी तरह से निभाया है।

4. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया (Aamdani Atthanni Kharcha Rupaiya)

रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया ', जोकि गरीबी की समस्या को उजागर करती है। यह फिल्म 2001 में आई थी। गोविंदा और जूही चावला वाली ये फिल्म कॉमेडी से भी भरपूर थी। इसमें अभिनेत्री दिशा ने एक हाउस वाइफ का किरदार निभाया है। लोगों ने इस किरदार को खूब प्यार दिया था।

5. लव स्टोरी 2050 (Love Story 2050)

प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में भी अभिनेत्री दिशा वाकानी नजर आ चुकी है। इसमें उनका किरदार एक नौकरानी का है। ये फिल्म 2008 में आई थी और यही वो साल था जब दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया भाभी के रूप में उभरी थी और घर-घर फेमस हो गईं।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications