Film Wrap: सलमान खान के साथ क्या कर रहे धोनी? क्यों रो पड़े कपिल देव, जानें मंगलवार की एंटरटेनमेंट की खबरें फटाफट

Sushma
Bollywood wrap, अनंत अंबानी क्रूज पार्टी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग्स
Bollywood wrap, अनंत अंबानी क्रूज पार्टी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग्स

Film Wrap: एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की दुनिया से मंगलवार को कई खबरें सामने आईं। इस लेख के जरिए आज हम आपको दिन भर की सभी बड़ी खबरें बताएंगे। एक ओर जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव 'चंदू चैंपियन' को देख कार्तिक के प्रदर्शन की तारीफें करने से रोक नहीं पाए। तो वहीं दूसरी ओर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से एक ग्रुप फोटो सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के ठीक बगल में दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बैठे नजर आ रहे हैं। क्रूज पार्टी से सामने आई ये ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए यहां पढ़िए मंगलवार की बिग एंटरटेनमेंट की खबरें। जानें मंगलवार कोएंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास

1. अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी में साथ दिखे सलमान और धोनी हाल ही में यूरोप में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग हुई। जिसकी बैक टू बैक कई तस्वीरें सामने आईं। इस बीच प्री-वेडिंग्स से एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड सितारों के साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में सलमान खान के ठीक बगल में महेंद्र सिंह धोनी बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इन दिनों के अलावे इसमें सलमान खान के भतीजे, सोहेल खान के बेटे और रणवीर सिंह के साथ और भी कई लोग नजर आ रहे हैं।

2. कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' को देख क्यों रो पड़े कपिल देव? बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन'को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को भी 'चंदू चैंपियन'काफी पसंद आई है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म की सराहना की और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म ने उन्हें रुला दिया. 'चंदू चैंपियन' की पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'चंदू चैंपियन' एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते। मुझे वास्तव में खेल फिल्में देखने का पसंद है और उनकी मैं सराहना भी करता हूं। लेकिन यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म होने से कहीं आगे है। यह बहुत अधिक है। इसे देखते समय मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया। कबीर खान को सलाम। आपने फिर से एक और शानदार फिल्म बनाई। कार्तिक आर्यन का क्या अविश्वसनीय प्रदर्शन है, आपका प्रयास और प्रतिभा चमक रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं!'

3. श्रद्धा कपूर ने शेयर की तस्वीर बीते दिन श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'दिल रख ले ...नींद तो वापस दे दे यार!' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली और दिल वाली इमोजी भी शेयर की है.

4. सोनाक्षी की मां नहीं कर रही हैं उनको फॉलो 23 जून 2024 को शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को फॉलो नहीं करती हैं। हालांकि उनकी मां पति शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा को वो फॉलो जरूर करती हैं।

5. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ राधिका मदान भी नजर आएंगी और इसको सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now