GHKKPM Leap Story: ईशान-सवी के प्यार का चैप्टर हुआ The End, जानें 7 साल बाद कहानी क्या मोड़ लेगी

Sneha
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Leap
शो का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें कहानी का ट्रैक बदलते हुए देखा जा सकता है

Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin Leap: स्टार प्लस पर प्रदर्शित होने वाला डेली सोप शो 'गुम है किसी के प्यार में', दर्शकों को खूब पसंद आता है। अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से ये शो लोगों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए शो के निर्माता समय-समय पर कोई न कोई चटपटा ट्विस्ट लाते ही रहते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि शो के मेकर्स कहानी को रोमांचित बनाने के लिए लीप ले आते हैं। ऐसा ही एक मजेदार ट्विस्ट फिर से शो में देखने को मिलने वाला है। दरअसल शो का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें कहानी का ट्रैक बदलते हुए देखा जा सकता है। शो में 7 साल का लीप दिखाई देने वाला है जिसके बाद सारी स्टोरी आगे की तरफ शिफ्ट हो जाएगी।

सावी की जिंदगी में आएगा रजत

दरअसल 'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर से लीप आने वाला है। इस बार ये लीप 7 साल का होगा और कहानी आगे की ओर खिसक जाएगा। लीप के बाद सावी की जिंदगी में बदलाव आने वाला है। सावी और ईशान का प्यार का सिलसिला खत्म होने वाला है और रजत ठक्कर ( हितेश भारद्वाज) के साथ उसकी जिन्दगी आगे बढ़ने वाली है। मजेदार बात ये है कि शो के इन दोनों किरदारों की मुलाकात एक छोटी लड़की की वजह से होने वाली है। जोकि रजत की बेटी है और यही छोटी बच्ची इन दोनों की जिंदगी की कशमकश का जरिया बनेगी।

जारी हुआ प्रोमो

शो में लीप के बाद सावी को एक टीचर के रूप में देखा जा सकेगा। सावी स्कूल में छोटे बच्चे को पढ़ाती हुई नजर आने वाली हैं और यहीं उनकी मुलाकात रजत की बेटी से होगी। प्रोमो में सावी और साई को भी एक साथ देखा जा सकता है जिससे फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि इन दोनों का रिश्ता सुलझने वाला है। हालांकि लीप के बाद शो की कास्ट ने भी बदलाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर बात करें तो शो में काफी कुछ होने वाला है जोकि दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। खैर स्टोरी में आगे क्या नए ट्विस्ट आएंगे ये तो अगले एपिसोड के बाद ही पता चलेगा। आपको बता दें कि शो में ये दूसरा लीप होगा।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications