फिल्म 'मुंज्या' की एक्ट्रेस हुई थीं कास्टिंग काउच की शिकार, बोलीं - 'होटल में सब...'

Sneha
 Munjya
हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म 'मुंज्या' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Jassi Jaissi Koi Nahin and Munjya Actress: हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म 'मुंज्या' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और जल्द ही मूवी अपनी 100 करोड़ की कलेक्शन करने वाली है। मराठी लोक कहानी पर आधारित 'मुंज्या' डरावनी होने के साथ साथ एक कॉमेडी फिल्म भी है। फिल्म में अभिनेत्री शरवरी के डांस के भी लोग खूब चर्चे कर रहे हैं। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। मोना का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गयी है। भले ही आज मोना अपनी फील्ड में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और आगे बढ़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोना भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है?

शो 'जस्सी' के लिए सहा ये सब

मोना सिंह का जन्म पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ था। सिख परिवार से सम्बन्ध रखने वाली मोना को असली पहचान उनके शो जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली थी। मोना बताती है कि उस वक्त उन्हें काफी पाबंदियों का सामना करना पड़ा था। शो की शूटिंग के वक्त मोना ने काफी कुछ सहा है। वो बताती है कि उन्हें ब्लीचिंग और थरेडिंग नहीं कराने दी जाती थी और उनके चेहरे पर काफी बाल आ जाया करते थे। लेकिन शो के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ता था। मोना कहती हैं कि उनको पहला अवार्ड जस्सी के नाम से मिला था, ना कि उनके अपने नाम पर। लोग उन्हें उनके पॉपुलर किरदार जस्सी के नाम से जानते थे। मोना हमेशा मेहनत करती रही है और आज अपनी खास जगह बना चुकी हैं।

कास्टिंग काउच का हुई थी शिकार

सिनेमा जगत मे कास्टिंग काउच का शिकार कई जाने माने सितारे हो चुके हैं। उन्हीं में मोना सिंह का नाम भी शामिल हैं। मोना ने बताया है कि जब वो नई थी तो फिल्मी जगत की काली सच्चाई से अनजान थी। काम के लिए उनको किसी होटल में बुलाया गया था। जब अभिनेत्री वहां पहुंची तो उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। वो कहती है कि उनके चेहरे को छोड़कर उनके बाकी शरीर को गलत नजरों से देखा जा रहा था जिससे उनको काफी असहज महसूस हो रहा था। इतना सब सहने के बाद भी अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications