फिल्म में एंट्री मारने वाली हैं टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, बिग बॉस से है खास कनेक्शन

Sneha
Priyanka Chahar Choudhary Movie
'बिग बॉस' फेम प्रियंका चाहर चौधरी तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं और जल्द ही वह दिव्या खोसला स्टारर 'हीरो हीरोइन'में नजर आएंगी.

Priyanka Chahar Choudhary Movie: सरगुन मेहता का शो 'उड़ारिया' में तेजो का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चाहर आए दिनों चर्चा में बनी रहती हैं। छोटे पर्दे पर अपने जलवे दिखाकर लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका आज एक मशहूर नाम बन चुकी हैं। चाहे टीवी हो या म्यूजिक इंडस्ट्री प्रियंका ने हर जगह ही अपना हुनर बेहतरीन तरीके से दिखाया है। लेकिन अब अभिनेत्री तेलुगु सिनेमा में अपने डेब्यू के उड़ान भरने के लिए तैयार है। अपने इस खास सफर के लिए प्रियंका ने खुद खुलकर जानकारी दी है।

प्रियंका चाहर का तेलुगु डेब्यू

'बिग बॉस' फेम प्रियंका चाहर चौधरी तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही वह दिव्या खोसला स्टारर 'हीरो हीरोइन'में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री इस फिल्म में एक मुख्य किरदार का रोल निभाने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए वो काफी एक्साइटेड और खुश हैं। प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए एक शानदार और सुनहरा मौका है। प्रेरणा अरोरा के साथ काम करने के लिए भी वो काफी उत्सुक हैं। फिल्म का कास्ट एंड क्रू भी बहुत टैलेंट से भरा हुआ है जिनके साथ काम करके अभिनेत्री को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। फिल्म की स्टोरी लाइन के लिए भी अभिनेत्री ने कहा कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों को जरूर छूने वाली है और लोग इसे काफी पसंद करेंगे। फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने से शुरू होने वाली है। इस फिल्म में परेश रावल और आलिया भट्ट की मां सोनिया राजदान भी नजर आने वाले हैं।

बिग बॉस में भी बना चुकी है नाम

अभिनेत्री प्रियंका का सफर बहुत मेहनती रहा है। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री 'बिग बॉस' में भी अपनी पहचान बना चुकी है। शो में प्रियंका ने बहुत अच्छे तरीके से खेला और एक स्ट्रॉन्ग कॉन्टेस्ट के रूप में उभरीं। हालांकि वो शो को जीत नहीं पाई थीं। लेकिन अभिनेत्री को उसके बाद काफी ऑफर मिले। जल्द ही अभिनेत्री का तुषार कपूर के साथ वेब शो 'दस जून की रात ' भी लॉन्च होने वाला है। अब प्रियंका अपने करियर को नया आयाम देते हुए तेलुगु सिनेमा में जा रही है।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications