'The Bluff' फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई दुर्घटना, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

priyanka chopra , priyanka chopra injury
शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट

Priyanka Chopra Injured During Shooting: प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म “द ब्लफ” (The Bluff) की शूटिंग अमेरिका में कर रही हैं। कुछ समय पहले पूरी टीम यॉट पर शूट की लोकेशन के लिए रवाना हुई थी। टीम का खूबसूरत वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। हाल ही में प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के दौरान उनके साथ सेट पर दुर्घटना हो गई। जिसमे प्रियंका को काफी चोटें भी आई हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप साफतौर पर एक्ट्रेस के चेहरे पर खरोंच देख सकते हैं। एक्ट्रेस का चेहरा देखकर लग रहा है कि उनको स्टंट के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

प्रियंका चोपड़ा के कैसे लगी चोट?

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर दाहिनी ओर माथे पर खून की छींटें भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'पता नहीं पिछले कुछ साल में मैंने अपनी चोट लगी कितनी तस्वीरें पोस्ट की होंगी। प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो देख प्रियंका के फैंस भी दुखी नज़र आ रहे हैं। कोई उन्हें सावधानी बरतने की हिदायत दे रहा है, तो वही दूसरी ओर कोई फैन उन्हें खुद का ख्याल रखने को कह रहा है।

आपको बता दें, इस फिल्म में प्रियंका खतरनाक एक्शन सीन्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में “जॉन सीना” और “एद्रिस एल्बा” भी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बेटी या अपने पति के साथ खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर सांझा करती रहती हैं। जब प्रियंका “द ब्लफ” के शूट के लिए निकली थीं, तो उन्होंने शूट से जुड़ी काफी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

फिल्म की शूटिंग के शुरुआत में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था, “जब भी मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मै कोशिश करती हूं कि प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी और जो लोग मेरे साथ काम कर रहे हैं, वो लोग टॉप क्वालिटी के हैं। बता दें, कि प्रियंका फिल्म से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications