शहनाज गिल को दोबारा हुआ प्यार, राघव जुयाल के साथ डेटिंग की खबरें हुई कंफर्म

raghav
शहनाज गिल को दोबारा हुआ प्यार, डेटिंग की खबरें हुई कंफर्म

Shehnaaz Gill And Raghav Juyal Relationship Confirmed: शहनाज गिल का नाम सुनते ही उनके फैंस के सामने प्यारा सा मासूम सा चेहरा आ जाता है। शहनाज गिल अपनी चुलबुली हरकतों, मासूमियत और दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। शहनाज गिल खुद को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कहती हैं और उनके फैंस के लिए वह किसी से कम नहीं हैं। बीते साल से शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की खबरे आ रही थी।

वहीं उनके फैंस भी इस बात से बहुत हैं कि शहनाज को दोबारा प्यार हो गया है। लेकिन शहनाज गिल और राघव जुयाल ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। कि वह रिश्ते में हैं। लेकिन प्यार ऐसी चीज है कि लाख पहरे लगा लो तब भी छिपा नही सकते हैं। शहनाज गिल और राघव जुआल के रिश्ते की सच्चाईं सबके सामने आ ही गई है। शहनाज और राघव की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद यह तो कन्फर्म हो गया कि दोनों के डेटिंग की खबरे महज अफवाह नहीं थी। शहनाज गिल और राघव जुआल प्यार में हैं।

दोनों अपना रिश्ता छिपा ना पाएं

मीडिया खबरों के अनुसार तो पिछले कुछ दिनों से दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी राघव जुयाल और शहनाज गिल कभी साथ नही दिखे। दोनों की कोशिश यही रहती है कि पैपराजी उन्हे कैप्चर ना कर पाएं।इतना सब होने के बाद भी दोनों अपना रिश्ता छिपा ना पाएं।

गुरु रंधावा के साथ जुड़ा था नाम

जानकारी के मुताबिक गुरु रंधावा के साथ भी शहनाज का नाम जुड़ा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई जगह शहनाज गिल और गुरु रंधावा को स्पॉट भी किया गया था। लेकिन आपको बता दें कि यह सब शहनाज गिल और गुरु रंधावा के गाने को प्रमोट करने का जरिया था। दोनों की डेटिंग की खबरे महज एक अफवाह थी।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी शहनाज गिल

शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी। सिदार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर थे। वहीं 2 सितंबर 2021 में हार्ट अटैक से सिदार्थ का निधन हो गया था। सिदार्थ के अचानक जाने से शहनाज को गहरा सदमा लगा था। जिसकी वजह से वह काफी टाइम तक परेशान भी रही थी। लेकिन धीरे- धीरे शहनाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications