सोनाक्षी की विदाई का समय नज़दीक, गोल्डन रैपर में लिपटा.. किसने भेजा है ये ख़ास तोहफा?

Who has sent this secret special gift to Sonakshi
सोनाक्षी सिन्हा को भेजा किसी ने गोल्डन सीक्रेट तोहफा..

सोनाक्षी सिन्हा आज शत्रुघ्न सिन्हा के घर “रामायण” से विदा होकर अपने ससुराल जाने को तैयार है। घर का हर शख्स शादी की तैयारियों में व्यस्त नज़र आ रहा हैं। एक लम्बे अरसे से सोनाक्षी और ज़हीर एक दुसरे को डेट कर रहे थे आखिरकार अब सोनाक्षी को ज़हीर अपनी दुल्हनिया बनाने जा रहे हैं। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच ये क्या हुआ? किसने भेजा है सोनाक्षी के घर ये सीक्रेट तोहफा?

सोनाक्षी के घर पंहुचा एक सीक्रेट तोहफा..

बीती रात सोनाक्षी घर के दरवाज़े पर एक शख्स गोल्डन रैपर में एक बड़ा सा तोहफा लिए खड़ा था और साथ ही उसके हाथ में था एक बड़ा सा गुलदस्ता। पैप्स समेत हर किसी की नज़र अब इस अनजान से तोहफे पर टिकी थी के तभी पता चला की ये सीक्रेट तोहफा किसी और ने नहीं बल्कि “हीरामंडी” एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपनी को-एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को उनकी शादी की शुभकामनाएँ देने के लिए भेजा था।

सोनाक्षी सिन्हा की बेस्टी हुमा कुरैशी शादी से पहले की पूजा में हुईं शामिल..

शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर आयोजित प्री-वेडिंग पूजा में सोनाक्षी सिन्हा की बेस्टी हुमा कुरेशी को देखा गया। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल से आज 23 जून को मुंबई में शादी कर रही हैं।

सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हो गई थीं। गुरुवार, 20 जून को सोनाक्षी ने अपने बांद्रा स्थित घर पर हल्दी और मेहंदी समारोह की मेजबानी की। हालांकि उनके माता-पिता, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम इस समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन बाद में उन्हें घर पर दूल्हा और दुल्हन के साथ देखा गया।

सोनाक्षी की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म काकुडा में दिखाई देंगी

सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ हॉरर कॉमेडी काकुडा में दिखाई देंगी। ककुदा का प्रीमियर 12 जुलाई को ZEE5 पर होगा। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ 2010 की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
App download animated image Get the free App now