क्या जहीर इकबाल से शादी के बाद धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा? होने वाले ससुर ने किया बड़ा खुलासा

sonakshi sinha
क्या जहीर इकबाल से शादी के बाद धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

Sonakshi Sinha Religion Conversion after Marriage: सोनाक्षी इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह है उनकी शादी। वैसे तो सोनाक्षी हमेशा लाइमलाइट में रहती है लेकिन इन दिनों सोनाक्षी की शादी सुर्खियों में है। कभी उनके पारिवारिक कलेश की वजह से तो कभी धर्म परिवर्तन करने की बात को लेकर। बॉलीवुड गलियारों से अफवाह आ रही थी कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करने जा रही हैं। जहीर के पिता ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। बता देंं कि लंबे समय से डेट करने के बाद जहीर और सोनाक्षी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

जहीर इकबाल के पिता ने कही यह बात

मीडिया ने जब जहीर इकबाल के पिता से उनकी होने वाली बहू सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन करने के बारें में पूछा गया तो उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि ये सभी सवाल बेबुनियाद है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। सोनाक्षी अपना धर्म परिवर्तन नहीं करवा रही है। बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि शादी दो दिलों का मिलन होता है। दिल मिलना जरूरी होता है। शादी और प्यार में धर्म की कोई भूमिका नहीं होती है। ना ही मै न इन सब बातों को मानता हूं। रतनसी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हां यह बात सच है कि हिंदू भगवान को पूजते है और मुस्लमान अल्लाह को। सबकी अपनी- अपनी मान्यता है। मै धर्म से ज्यादा मानवता में विश्वास रखता हूं और मेरा आशीर्वाद हमेशा इकबाल और सोनाक्षी के साथ है।

रतनसी इकबाल ने कहा - होगी सिविल मैरिज

रतनसी इकबाल ने जहीर और सोनाक्षी की शादी के बारें में बात करते हुए कहा कि यह शादी न तो हिंदू रिवाज से होगी और न ही मुस्लिम रिवाज से होगी। उन्होने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सोनाक्षी और जहीर की सिविल मैरिज होगी।

आपको बता दें कि यह शादी हिंदू - मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज रतनसी के घर पर होगी। जो कि बांद्रा में स्थित है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह शादी होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक बड़ा जश्न रखा जाएगा।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications