सोनाक्षी और ज़हीर हुए हमेशा के लिए एक दूसरे के...शादी के बाद दिखी जोड़े की पहली झलक!

Sonakshi and Zaheer are together forever... First glimpse
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल शादी कर हुए एक

Sonakshi and Zaheer are together forever... First glimpse: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है। ये दोनों एक दूसरे को लगभग 7 साल से डेट कर रहे थे। आज इनके प्यार को अंजाम मिल चुका है। शादी के बाद की इनकी पहली झलक को तरसते फैंस को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के बाद पहली तस्वीर शेयर कर दी है।

क्या है इनके इंस्टाग्राम पोस्ट में?

इस जोड़े ने अपने समारोह से प्यारी तस्वीरें शेयर करने और प्रशंसकों को अपनी प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। यह जोड़ी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। सोनाक्षी ने इस तस्वीर के साथ ये भी बताया है की आज के दिन ही वो और ज़हीर कैसे एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।

सोनाक्षी और जहीर ने की अपनी वेडिंग इवेंट की तस्वीरें शेयर की..

सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग इवेंट की तस्वीरें को शेयर किया है। मैचिंग आइवरी रंग के कपड़े पहने यह जोड़ा एक-दूसरे को गले लगाते हुए खुश लग रहा था, यहां तक कि जहीर ने अपनी पत्नी सोनाक्षी का हाथ भी चूमा। तस्वीरों में से एक में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर के पिता भी खुश दिख रहे हैं।

शादी की खबर सुन शुरुआत में थोड़ा नाराजगी दिखाते पिता शत्रुघ्न आज अपनी बेटी की शादी और होने वाले ससुराल वालों के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा, शादी में हुई सजावट भी उनके पहनावे के अनुरूप प्रतीत होती है, जिसके चारों ओर पेस्टल फूल लगे हैं, परिवार के सभी लोग खुश और उत्साहित नज़र आते हैं।

शादी के रिसेप्शन में शामिल होने वाले दोस्तों में शामिल हैं..

सोनाक्षी और जहीर आज रात शिल्पा के होटल “बास्टियन” में अपने दोस्तों और परिवार के लिए शादी का रिसेप्शन दे रहे हैं। मेहमानों के का स्वागत बीछे हुए लाल कालीन, फूलों और सुगंध से किया जाएगा। अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, आयुष शर्मा, हनी सिंह और हुमा कुरेशी, अन्य को इस रिसेप्शन में आते देखा गया है। अभी वक्त के साथ ये शाम और भी रोशन होनी है। शाम को होने वाली इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications