सीधी-सादी दया भाभी के वेस्टर्न लुक ने सबको किया हैरान, देखकर चौंक जाएंगे आप भी

Sneha
Dayaben Aka Disha Vakani Modern Look
हाल ही में हमारे हाथ दयाबेन की कुछ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिसमें उनका मॉडर्न अंदाज देख चौंक जाएंगे आप भी

Dayaben Aka Disha Vakani Modern Look: अपनी कॉमेडी के लिए जाना जाने वाला सुपरहिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', आज तक लोगों को खूब हंसाता आ रहा है। बात करें शो की कास्ट की तो दया भाभी का किरदार लोगों का हमेशा से पसंदीदी किरदार रहा है। अपनी फनी आवाज और हरकतों की वजह से दया भाभी लोगों को खूब मनोरंजन करती रही है। दया भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वक़ानी भले ही शो में भोली भाली और संस्कारी नजर आती हैं लेकिन असली जिंदगी में अभिनेत्री दिशा अपने कातिलाना अंदाज में भी काफी कहर ढाहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ ऐसी तस्वीरे दर्शकों के सामने आई है, जिसे देखने के बाद हर कोई पहली बार हैरान हुआ कि ये दया भाभी ही है ना।

दया भाभी का वेस्टर्न लुक

दरअसल, अभिनेत्री का क्रॉप टॉप और स्कर्ट वाला वेस्टर्न अंदाज दर्शकों को हैरान कर देने वाला था। अभिनेत्री दिशा का ये फोटोशूट काफी पसंद भी किया गया तो वहीं लोग उन्हें इस अवतार में देखकर चौंक भी गए। क्योंकि उन्हें दया भाभी के किरदार में हमेशा साड़ी और इंडियन परिधान पहने ही देखा गया है। लेकिन अभिनेत्री का ये ग्लैमरस अंदाज भी बहुत बढ़िया है। हालांकि ये फोटोशूट पुराना है, जोकि अब वायरल हो रहा है।

हाल ही में हमारे हाथ दयाबेन की कुछ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिसमें उनका मॉडर्न अंदाज देख हैरान रह जाएंगे आप
हाल ही में हमारे हाथ दयाबेन की कुछ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिसमें उनका मॉडर्न अंदाज देख हैरान रह जाएंगे आप

दो बच्चों की मां है दिशा

आपको बता दें कि दया भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा ने शो छोड़ दिया था। उसके बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। काफी समय बाद भी दया ने शो में वापसी नहीं की थी, लेकिन शो को उनका काफी इंतजार था। दिशा ने फिर एक बेटे को भी जन्म दिया, जिसके बाद वो अपने बच्चों की देखभाल में बिजी हो गई और आज तक शो में वापस नहीं आई। आज दिशा दो बच्चों की मां है।

शो से बाहर हुई दया

दया के शो से जाने के सालों बाद भी आजतक मेकर्स ने उनका रोल रिप्लेस नहीं किया है और न ही अभिनेत्री ने अब तक आपने किरदार में वापसी की है। हालांकि फैंस उनके किरदार को काफी मिस करते हैं और कई बार उनका किरदार वापिस लाने की मांग भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री को वोकल कोर्ड का कैंसर भी हो गया था, जिसका कारण उनका शो में अलग आवाज निकालना था।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications