टॉप 5 अभिनेता जिन्होंने ऑनस्क्रीन भगवान कृष्ण का निभाया किरदार, नंबर 4 है हर किसी का फेवरेट

Actors who played Lord Krishna onscreen
Image Credit: स्वप्निल जोशी(Instagram),सौरभ राज जैन(facebook ),सुमेध मुद्गलकर (Instagram)

Actors who played Lord Krishna onscreen : भगवान कृष्ण, जो धरती पर अवतरित होने वाले परमेश्वर हैं, का किरदार कई कलाकारों ने ऑनस्क्रीन निभाया है। अक्षय कुमार से लेकर कई अन्य छोटे-बड़े कलाकारों ने इस भूमिका को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जिससे उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चाहे वह महाभारत हो या कृष्ण के जीवन पर आधारित सीरीज 'श्री कृष्ण', हर अभिनेता ने अपनी भूमिका को जीवंत किया है।

टॉप 5 अभिनेता जिन्होंने निभाया भगवान कृष्ण का किरदार ऑनस्क्रीन :

1. सर्वदमन डी. बनर्जी

सर्वदमन बनर्जी शुरुआती कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने टीवी पर श्री कृष्ण का किरदार निभाया। उन्होंने रामानंद सागर के 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'कृष्णा' में यह भूमिका निभाई थी। उनके कृष्ण रूपी किरदार को लोग आज भी याद करते हैं।

2. स्वप्निल जोशी

स्वप्निल जोशी ने रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'श्री कृष्ण' में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उस समय वह मात्र 15 वर्ष के थे, लेकिन उनके अभिनय को बहुत सराहा गया। आज भी 90 के दशक के लोग उन्हें कृष्ण के रूप में देखना पसंद करते हैं।

3. सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर बड़ी सफलता हासिल की। 2013 में, वह स्टार प्लस के 'महाभारत' में कृष्ण के रूप में नजर आए, जिसे नई पीढ़ी के दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद उनका नाम काफी मशहूर हुआ और इंडस्ट्री में उनकी सराहना की गई।

4. सुमेध मुद्गलकर

शो 'राधाकृष्ण' में सुमेध मुदगलकर ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी पर आधारित स्टार भारत के इस शो ने खूब तारीफें बटोरी थीं। इस सीरियल की छोटी क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। आज भी लोग उत्सुकता से इन क्लिप्स को अपने स्टेटस में लगाते हैं।

5. नीतीश भारद्वाज

अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध शो 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत प्रशंसा की। इस शो का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था। उन्होंने श्री कृष्ण का रोल बेहद सुंदरता और प्रभावशाली अंदाज में अदा किया, जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा माना।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications