5 टॉप अभिनेत्रियां जिन्होंने अपनी उम्र से छोटे लड़कों से की शादी, एक ने तलाकशुदा को बनाया पति

bollywood actress
5 टॉप अभिनेत्रियां जिन्होंने अपनी उम्र से छोटे लड़कों से की शादी

Bollywood Actress Married Younger Boys: सच कहा जाता है कि प्यार में उम्र की सीमा नहीं होती है। वो तो बस हो ही जाता है। प्यार ऐसी चीज है जो कहीं भी, कभी भी और किसी से भी हो जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने खुद से छोटी उम्र के शख्स को जीवन साथी के रूप में चुना। वहीं हम जिन पांच अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनमें से एक ने तलाकशुदा को भी अपना पति बनाया है।

आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा जैसी कई अभिनेत्रियों ने अपनी उम्र से छोटे शख्स को लाइफ पार्टनर बनाया। उन्होंने यह साब‍ित कर द‍िया क‍ि उम्र स‍िर्फ एक नंबर है, जिसका र‍िश्‍ते पर कोई असर नहीं पड़ता। आइए देखते हैं ऐसी टॉप पांच अभिनेत्रियों की पूरी लिस्ट:-

ऐश्वर्या राय

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से तीन साल बड़ी हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। यह कपल एक परफेक्ट कपल भी साबित हुआ।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी, जो कि काफी चर्चा में रही थीं। प्रियंका उम्र में निक से करीब 10 साल बड़ी हैं।

सोहा अली खान

सैफ अली खान की बहन एक्ट्रेस सोहा अली खान से कुणाल खेमू 5 साल छोटे हैं। सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 में अभ‍िनेता कुणाल खेमू से शादी की थी। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु अपने पति एक्टर करण सिंह से उम्र में 3 साल बड़ी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ब‍िपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण स‍िंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। आपको बता दें कि एक्टर करण सिंह तलाकशुदा हैं। उन्होंने जेनिफर विंगेट को तलाक देने के बाद बिपाशा से शादी की थी।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा अपने पति से 10 साल बड़ी हैं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जेन गुडएनफ से शादी की थी, जो कि उम्र में उनसे करीब तीन साल छोटे हैं। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा समय बीत गया है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications