10 प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी और उनके आलीशान घर

पूरे विश्व में फुटबॉल खिलाड़ी ही ऐंसे है जिन्हें किसी भी अन्य खेल की अपेक्षा, अपने खेल में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है। वह अपने इस पैसे से एक आरामदायक और आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके घर देखकर हम समझ सकते हैं कि वह किस तरह की जिंदगी जीते होंगे। उनके लक्जरी घरों में सबसे आसाधारण और खूबसुरत सुविधांए होती हैं। वह अपने आलीशान और फैंसी घरों में आधुनिक शहरों की चकाचैंध से दूर, हरियाली के बीच रहते हैं। यहां हम 10 प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी और उनके आलीशान घर के बारे में बताते हैं।


#10 ज़लाटन इब्राहिमोविच

पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड स्ट्राइकर और स्वीडिस अंतर्राष्ट्रीय जलटन एक शानदार लाइफ जीते हैं। वह £16,500 प्रति माह की एक हवेली में रहते हैं जिसमें एक लक्जरी स्विमिंग पूल, जिम, एक बार, छह बेडरूम, गार्डन और बच्चों के खेलने के लिए एक ग्राउंड है। साथ ही उनकी बड़ी-बड़ी और महंगी कारों को रखने के लिए एक बड़ा गेराज भी है। उनके इस घर में हर तरह की सुविधाएं है। आम इंसान तो सिर्फ इन घरों का सपना ही देख सकते हैं। #9 नेमार

neymar-1480009179-800

37.5 मिलियन डॉलर की अनुमानित आय के साथ नेमार, सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। वह यूरोप में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ब्राजीलियन फुटबॉलर हैं। नेमार के पास तीन मकान हैं, जिनमें से 2 ब्राजील में और एक बार्सिलोना के पेड्राल्ब्स इलाके में है। वह पहले €18,000 प्रति महिने के किराए से रहते थे। #8 रिकार्डो काका

os-kaka-orlando-mansion-20150325-001-1480009599-800

काका अपने समय के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक है। जिन्हें फीफा बैलोन डी़ और फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द इयर जैसे खिताबों से नवाजा गया था। 34 वर्षीय ब्राजील मिडफील्डर अभी भी मेजर लीग सॉकर लीग ऑरलैंडो सिटी एससी के लिए फुटबॉल खेलते हैं। वह इस्लेवर्थ में 2.4 करोड़ डॉलर की हवेली में रहते हैं। उनके घर से पास एक झील है, जिसके द्दश्य मन मोह लेते हैं। #7 फ्रैंक लैंपार्ड

Frank lampard home

38 वर्षीय पुर्व खिलाड़ी न्यूयार्क में में 39 मिलियन डॉलर के पैंटहाउस में रहते है। जिस अपार्टमेंट में वह रहते हैं इस में पहले हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डीनिरो 95,000 डॉलर प्रति माह से रहा करते थे। यह अपार्टमेंट 9,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें सात गेराज , लाइब्रेरी, पांच बेडरूम और चार बाथरूम है। इसमें हडसन नदी के सुंदर दृश्यों के साथ न्यूयार्क का 360 डिगरी स्काईलाइन दृश्य देखा जा सकता है। #6 गैरेथ बेल

Gareth Bale home

बेल दिग्गज स्पैनिश क्लब रीयल मैड्रिड का हिस्सा हैं। दुनिया के सबसे अमीर क्लबों में रहने के कारण उनके पास बहुत पैसा है।गैरेथ अपने साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पड़ोस में, ला फिनका के पास, पॉजुएलो डे अर्क्रोरपोन में रहते हैं। वही उनके बॉस और रियल मैड्रिड के प्रबंधक जिनेदिन जिदाने भी रहते हैं। जिस मकान में वह रहते है उसकी कीमत 8 मिलियन डॉलर है। यह मकान रिकार्डो काका का है, इसमें वह किराए से रहते हैं। इस मकान में छ कार गैराज, जिम पूल और चार बेडरूम के साथ चौबीस घंटे सुरक्षा की सुविधा है। #5 एंड्रेस इनिएस्ता

casa-di-andres-iniesta-1480010159-800

इनिएस्ता दुनिया के सबसे अच्छे मिडफिल्डरों में से एक हैं। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कई खिताब जीते हैं। इनके घर को एक दशक पहले बनाया था और इसे बनाने में 5 मिलियन डॉलर का खर्चा आया था। इस घर की खास बात यह है कि इसकी बाहरी दीवारों पर इनिस्टा की जर्सी संख्या और नाम को छापा गया है। #4 डिडिएर ड्रोग्बा

Didier Drogba home

ड्रोग्बा एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ एक अच्छे मानवतावादी भी है। उन्हें अपने मानवतावादी प्रयासों के कारण,दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। उनकी इंग्लैंड में एक हवेली है जिसकी कीमत 21 मिलियन डॉलर है। जो 8,600 वर्ग फुट में फैली हुई है जिसमें सात बेडरूम, आठ बाथरूम, एक स्विमिंग पूल, गेमिंग रूम, होम सिनेमा और बहुत कुछ है। ड़्रोग्बा का नेट वर्थ करीब 90 मिलियन डॉलर है। #3 वेन रूनी

Wayne Rooney Home

पुर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड खिलाड़ी और इंग्लैंड के कप्तान वेन रूनी, विश्व में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 17 मिलियन डॉलर के करीब बताई जाती है। उनका घर हवेलीनुमा है जिसे 1930 में बनाया गया था। बाद में रूनों ने इसे नए सिरे से मोडीफाई कराया। इसमें एक इनडोर पूल, गोल्फ सिम्युलेटर, स्विमिंग पूल, थिएटर और गार्डन है। #2 क्रिस्टियानो रोनाल्डो

casa-di-cristiano-ronaldo-1480010703-800

रोनाल्डो कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें 22 साल की उम्र में बैलोन डी ऑर मिला था। वह फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। रियल मैड्रिड के स्टार रोनाल्डो 8,000 वर्ग फुट के आलीशान मकान में रहते हैं, जिसे बनाने में लगभग 8 मिलियन डॉलर का खर्च आया था। इसमें सात बेडरूम है इसका गार्डन 3,000 वर्ग फुट में फैला है। रोनाल्डो,गैरेथ बैल औऱ जिनेदिन जिदाने के पड़ोसी हैं। #1 डेविड बेकहम

137800-1480010853-800

बेकहम फुटबॉल के साथ फैशन की दुनिया का एक बहुत प्रभावशाली नाम है।उनके पास अपने समकालीन साथियों से ज्यादा पैसा है। उनकी अनुमानित संपत्ति 350 मिलियन डॉलर है। बेहकम परिवार के साथ वेस्टर्न लंदन में 5द मिलियन डॉलर के एक आलीशान हवेली में रहते हैं। यह हवेली 5 मंजिला है जिसमें आठ बेडरूम, एक स्पा और अन्य आधुनिक सुविधायुक्त साधन हैं।