#7 किकऑफ़ के ज़रिए वर्ल्डकप में सबसे तेज़ गोल
तुर्की के स्टार स्ट्राइकर हकान सुकुर के नाम फ़ीफ़ा वर्ल्डकप इतिहास के सबसे तेज़ किकऑफ़ गोल का रिकॉर्ड दर्ज है। द बुल ऑफ़ बोसफ़ोरस के नाम से मशहूर सुकुर के नाम कुल 51 गोल दर्ज हैं। क्लब फ़ुटबॉल में भी सुकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 260 गोल दागे हैं। हकान सुकुर ने फ़ीफ़ा वर्ल्डकप इतिहास का सबसे तेज़ किकऑफ़ गोल सिर्फ़ 10.8 सेकंड्स में करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इधर रेफ़री ने मैच शुरू होने की सिटी बजाई और उधर पलक झपकते ही सुकुर ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। सुकुर से पहले ये रिकॉर्ड चेकोसोलोवाकिया के वाकलव मासेक के नाम था जिन्होंने 16 सेकंड्स में गोल किया था।
हालांकि इस बार 2018 के फ़ीफ़ा वर्ल्डकप क्वालिफ़ायर में बेलजियम के क्रिस्टियान बेंटेक ने गिब्राल्टर के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 8.1 सेकंड्स में गोल दाग कर सनसनी मचा दी थी, लेकिन सवाल ये है कि क्या बेंटेक वर्ल्डकप में ये कारनामा दोहराते हुए सुकुर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे ?