2019 AFC Asian Cup: भारत ने थाइलैंड को 4-1 से हराया, सुनील छेत्री ने किए 2 गोल

Enter caption

यूएई में 17वें एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने थाइलैंड को 4-1 से हराकर जबरदस्त शुरुआत की। भारतीय टीम 2011 के बाद पहली बार एशियन कप में हिस्सा ले रही थी लेकिन सुनील छेत्री के 2 गोल की बदौलत भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। सुनील छेत्री एशियन कप में दो गोल दागने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने और इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया। छेत्री के अब 66 अंतर्राष्ट्रीय गोल हो गए हैं और वो अब सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (85 गोल )से ही पीछे हैं। आपको बता दें भारत ने 15 साल बाद एशियन कप में जीत हासिल की है।

Enter caption

भारतीय टीम ने पहले हाफ की शुरूआत आक्रामक तरीके से की और गेंद ज्यादातर समय अपने पास ही रखी। हालांकि 15 मिनट बाद थाइलैंड ने जवाबी हमला बोल दिया और 21वें मिनट में वो गोल करने के बेहद करीब भी पहुंच गए थे लेकिन कप्तान और गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने बेहतरीन तरीके से इस हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद 27वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी सुनील छेत्री ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि भारतीय टीम की ये खुशी ज्यादा देर नहीं रह सकी और 7 मिनट बाद 33वें मिनट में ही थाइलैंड के कप्तान तीरथसिल ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद 37वें और 42वें मिनट में भी भारत को गोल करने के मौके मिले लेकिन सुनील छेत्री इसे भुना नहीं सके। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

Enter caption

दूसरा हाफ में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले मिनट में ही सुनील छेत्री ने गोल कर 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार अपने आक्रामक खेल से थाइलैंड पर दबाव बनाए रखा और इसका असर भी देखने को मिला। 68वें मिनट में सुनील छेत्री के पास पर अनिरुद्ध थापा ने गोल कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। 78वें मिनट में जेजे लालपेख्लुआ सब्सीट्यूट होकर आए और 80वें मिनट में ही गोल कर उन्होंने भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। फुल टाइम तक स्कोर 4-1 से भारत के पक्ष में रहा।

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now