क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पांच सबसे चहेते फुटबॉल साथी

Yannick-Djalo-Sporting-photo
#3 वेन रूनी
rooney-1480591407-800

‘ओल्ड ट्रफोर्ड’ में अपने करियर का सबसे यादगार और शानदार समय बिताने वाले रोनाल्डो का उस दौरान एक ऐसा साथी बना जिसे वो आज भी उतना ही प्यार करते हैं। वो साथी हैं वेन रूनी। दुनिया में सबसे सफल फॉर्वर्ड खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रूनी ने एक समय पर अपने चहेते साथी रूनी के साथ मैन्यू के अटैक में तहलका मचाया था। दोनों दमदार खिलाड़ी प्रतिभा में जितने एक समान थे उतना ही शानदार था उनका आपसी ताल-मेल। इसी के चलते दोनों ने मैनचेस्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और यूरोपियन चैंपियन भी बनाया। रोनाल्डो अपने इस पुराने साथी के अब तब प्रशंसक हैं और फुटबॉलर के रूप में रूनी के चरित्र को बेहद पसंद भी करते हैं। समय समय पर जब रूनी अपने खेल में पिछड़ते दिखे तब उनको प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाने वाले रोनाल्डो ही रहे हैं। रोनाल्डो ने एक बार उनके लिए कहा था कि मैं हमेशा रूनी के साथ खेलना याद करता हूं। हो सकता है हम दोनों कभी फिर एक ही टीम के लिए खेलें। रूनी इंग्लैंड के बेटे की तरह हैं, लोग उन्हें बेहद चाहते हैं। अगर 2004 के यूरो कप को छोड़ दें, जिसमें इंग्लैंड और पुर्तगाल कड़े तेवर में आमने सामने थे, तो दोनों ही खिलाड़ियों ने आपस में शानदार वक्त गुजारा है।