पांच वजह जो बना सकती हैं चेल्सी को इस सीजन का चैंपियन

619226960-david-luiz-of-chelsea-shows-appreciation-to-gettyimages-1480275329-800
#4 ईडन हजार्ड और डीयागो कोस्टा की वापसी
617453130-eden-hazard-of-chelsea-celebrates-scoring-gettyimages-1480275580-800

चेल्सी के अटैक की सबसे बड़ी ताकत कहे जाने वाले ये दो खिलाड़ी पिछले सीजन में अपनी क्षमता के अनुसर नहीं खेल पाए थे। लेकिन इस सीजन में इनके खेल में शानदार उछाल आया है। जोस मोरिन्हो की बंदिश से आजाद होकर ईडन हजार्ड अब अपने घातक खेल की ओर लौट आए हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी तरह से खेलने की आजादी मिल गई है। वो अपने दम पर शानदार मौके बना रहे हैं और बेहतरीन गोल मार रहे हैं। इसी के चलते वो अब तक 13 मैचों में 7 गोल मार चुके हैं। हजार्ड के घातक खेल में बखूबी साथ दे रहे हैं उनके अटैकिंग साथी डियागो कोस्टा। कोस्टा भी अपने पुराने फॉर्म में लौटकर अब और भी ज्यादा दमदार खेल दिखा रहे हैं। 13 मैचों में दस गोल कर चुके कोस्टा लीडिंग गोल स्कोरर की सूचि में शामिल हो गए हैं। खास बात ये है कि वो एक संपूर्ण स्ट्राइकर का रोल अदा कर रहे हैं। वो फॉर्वर्ड लाइन पर सटीक पासेज से गोल असिस्ट भी कर रहे हैं और मौका मिलते ही खुद भी स्कोर कर रहे हैं।