5 कारण जो ज्लाटन इब्राहिमोविक को मेसी और रोनाल्डो से बेहतर साबित करते हैं

zlatan-1474031341-800

जब मेरे सहयोगी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच कौन बेहतर है की बहस में व्यस्त थे, वे भूल गए कि एक और शख्सियत हैं जो इन दोनों से बेहतर हैं, उसका नाम है ज्लाटन इब्राहिमोविक। वह एक पहेली हैं, वह यह कह सकते कि वह खेल से भी बड़े हैं। वह कुछ ऐसी आश्चर्यजनक चीज़े कहते और करते हैं, जिसके बारे में रोनाल्डो और मेसी सोच भी नही सकते। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों इब्राहिमोविक, लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर हैं।


5. बाइक चुराना

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने जीवन में जितनी भी शानदार चीज़े की हैं , मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि वो ज्लाटन द्वारा उनके बचपन में की गई मस्ती के आस-पास भी नहीं टिकती। जहां आम बच्चे मार्बल से खेला करते थे, वही ज्लाटन अपना समय व्यतीत करने के लिए मस्ती में लोगो की बाइक चुराया करते थे। अभी वो भले ही महंगी कारो में घुमा करते हैं, लेकिन एक समय था जब बाइक ही उनकी दुनिया हुआ करती थी। एक दिन जब उनकी बाइक चोरी हुई तो उन्होंने निर्णय लिया कि वह हर बच्चे की बाइक चोरी कर लेंगे। उनके मुताबिक ये उन्हें रोमांच का एहसास कराता था। अगर आप लियोनेल मेसी से पूछे कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सबसे रोमांचक कार्य क्या किया हैं, तो शायद वह कुछ न बता पाए (टैक्स फ्रॉड के अलावा)। अगर आप क्रिस्टियानो से ये पूछे, तो शायद वो अपने आप को आईने में घुरना शुरू कर दे। इसलिए ज्लाटन इन दोनों से ऊपर हैं।

4. अपने मैनेजर से कहा go f**k himself

zlatan-pep-1474031499-800

आप कितने फुटबॉल खिलाडियों को जानते हैं जो अपने मेनेजर go f**k yourself कहने का जोखिम उठा सकते हैं। और वो भी तब जब मैनेजर पेप गार्डियोला हो। आपके पास एक ही उत्तर होगा - ज्लाटन इब्राहिमोविक।

आज तक इंटर मिलान का पूर्व खिलाड़ी यह नहीं जनता कि गार्डियोला ने उनसे बात करना क्यों बंद किया। जाहिर है, जब आप अपने करियर कि शानदार शुरुआत के बाद,अपने सपनो के क्लब बार्सिलोना में जाते हैं और मैनेजर आपको नज़रंदाज़ करना शुरू कर देते हैं- तब आप यह समझ जाते हैं की कुछ गड़बड़ ज़रूर हैं।

और ज्लाटन आस-पास गंदगी करने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं। जब बिना किसी वजह से चीज़े गर्माने लगी तब उन्होंने कैटेलन मैनेजर को तार्किक रूप से असंभव कार्य करने को कहा।

आमतौर पर मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी इस परिस्थिति में केवल अंधेरो में रोते या फिर अपना गुस्सा निकलने के लिए मीडिया को हथियार बनाते। लेकिन ज्लाटन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने नाराजगी के स्रोत के खिलाफ सीधी कार्रवाई की।

3. क्योंकि " मैं मालिक हूँ"

boss ibrahimovic

फुटबॉल कि दुनिया में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं, जो बड़ी-बड़ी बाते करे और उसके बाद मैदान में अच्छा प्रदर्शन भी करे। एक ऐसी दुनिया जहां निकोलस बेंडटनर ने यह सोचा कि वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। सबकी राय में मारियो बालोटेली से बेहतर विश्व में केवल मेसी ही हैं, इब्राहिमोविक सूखी सड़ी मछलियों की गंध के बीच ताजा हवा जैसे हैं। वह अपने टीम के खिलाड़ियों को चुप रहने के लिए कहते हैं, क्योंकि वह बॉस हैं। वह इस बात का दावा करते हैं की जिस वर्ल्ड कप में वो न हो उसे देखने का कोई मतलब नही, वह यह भी कहते हैं कि वह यूनाइटेड में यूनाइटेड के भगवान बनने आये हैं। वो वह बातें कहते हैं जिनके बारे में मेसी और रोनाल्डो सोच भी नहीं सकते और सबसे अच्छी बात इब्राहिमोविक जो कहते हैं उसे कर के दिखाते हैं।

2. टाइक्वांडो चैंपियन

taekwondo

''अगर मैं टाइक्वांडो में चला गया होता तो मैं शायद कई ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता होता''.

और शायद वो सही हैं। क्या लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में इब्राहिमोविक जितनी तेज़ी हैं? बिल्कुल नहीं। आप सोच सकते हैं फुटबॉल और टाइक्वांडो कैसे सामान हैं। खैर, वे नहीं हैं। और इसीलिए इब्राहिमोविक उन दोनों से बेहतर हैं क्यूंकि वह दोनों खेलो के अपने तरीके से जोड़ते हैं।

वो ऐसा कैसे कर सकते हैं वो जानने के लिए आपको स्वीडन की इंग्लैंड पर दर्ज की गई 4-2 कि जीत में ज्लाटन द्वारा मारे गए दूसरे गोल को देखना होगा। यह आपको बताएगा कि जब फुटबॉल और टाइक्वांडो का मिलन होता हैं तो क्या होता हैं।

1. क्यूंकि वह ज्लाटन हैं

united zlatan

ज्लाटन इब्राहिमोविक केवल लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से उचे नहीं हैं, शायद वह फुटबॉल के खेल से भी बड़े हैं। ज्लाटन एक दर्शन हैं,जीवन जीने का एक पथ हैं। आप मुझपे यकीन नहीं करते तो एक फ्रेंच और स्वीडिश शब्दकोश उठाइए और आप देखेंगे उनका नाम वह दर्ज हैं। फ्रेंच में 'ज्लाटेनर' शब्द का मतलब होता हैं ''मसल देना'' जबकि 'टो ज्लाटन' का स्वीडन कि भाषा में अर्थ होता हैं प्रतिभा के साथ हावी होना। कुछ चीज़े हैं जिनके बारे में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने बारे में नहीं कह सकते क्यूंकि वह इतने बेहतर नही हैं की उनके नाम पे शब्द रखे जाए। हालांकि ज्लाटन हैं। वह एक फुटबॉलर से कही ज्यादा हैं , वह एक जीवन जीने का पथ हैं। वह ज्लाटन हैं, ज्लाटन इब्राहिमोविक।