50 सबसे प्रसिद्ध फुटबॉलर्स की खूबसूरत पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स

# 35 गैरी लिनेकर की पूर्व पत्नी डेनिएल बक्स

डेनिएल मारिया बक्स एक वेल्श मॉडल और अभिनेत्री है। उन्होंने ब्रांड ला सेन्ज़ा के लिए मॉडलिंग की है। उनकी तस्वीरें मैक्सिम और फेबेल जैसी पत्रिकाओं के कवर पर छप चुकी हैं। बक्स ने 2009 में गैरी लाइनेकर से शादी की थी परंतु 2016 में उनका तलाक हो गया। # 34 ग्राज़ियानो पेले की प्रेमिका विक्टोरिया वर्गा विक्टोरिया वर्गा एक हंगेरियाई मॉडल है। पेले और वर्गा फेसबुक के माध्यम से मिले और दोनों की वही चैटिंग से बातचीत शुरू हुई। फिर धीरे धीरे बात आगे बड़ी और दोनों बाहर मिले और एक दूसरे के हो कर रह गए। वह पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। # 33 मार्टिन डेमिकेलिस की पत्नी इवेनजीला एंडरसन इवेनजीला एंडरसन एक अर्जेंटीनी मॉडल, डांसर और टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह दुनिया की बड़ी पत्रिकाओं जैसे प्लेबॉय और मैक्सिम के लिए फोटो शूट करा चुकी हैं। एंडरसन और डेमिसेलिस की मुलाकात जर्मनी में हुई थी जब मार्टिन बेयर्न म्यूनिख के लिए खेल रहे थे। यह दोनों 2007 के बाद से एक साथ रहे हैं और 2015 में इन्होंने शादी की थी इनके दो बच्चे हैं। # 32 केविन-प्रिंस बोटेंग की मंगेतर मेलिसा सट्टा मेलिसा सट्टा एक इतालवी टीवी एंकर है, उनका जन्म 1986 में मैसाचुसेट्स में हुआ था। वह सर्दीनिया में हेलेना क्वार्टू के लिए फुटबॉल खेलती है और इतालवी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता है। वह केविन प्रिंस बोआंगेग के की मंगेतर है दोनों की एक एक लड़की है जिसका जन्म 2014 में हुआ था। # 31 कैसिलस की पत्नी सारा कारबोनेरो सारा कार्बोनेरो एक स्पैनिश स्पोर्ट्स पत्रकार है जो 2009 से कैसिलस के साथ रिश्ते में है। द टाइम्स ने दावा किया है कि स्पेन और स्विट्जरलैंड के बीच 2010 फीफा विश्व कप मैच के दौरान जब कार्बोनेरो स्पैनिश गोल के करीब 60 फीट दूर खड़ी थी जिससे कैसिलस डिस्टर्ब हुआ और इसका नुकसान अप्रत्याशित रूप से स्पेन को हुआ। इनका विवाह 2015 में हुआ इससे पहले इन दोनों का एक लड़का था जिसका जन्म 2014 में हुआ था और दूसरे लड़के का जन्म 2016 में हुआ।