FIFA U-17 World Cup: अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराकर जीत के साथ की शुरुआत

फीफा अंडर 17 विश्वकप का आगाज होने के साथ ही भारतीय दर्शकों को निराशा हाथ लगी। टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारतीय टीम को अमेरिका ने 3-0 से हराकर जीत के साथ खाता खोल लिया। भारत के खिलाड़ियों ने मैच में गोल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन अमेरिका के डिफेन्स को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

अमेरिका की टीम पहले से ही भारत की तुलना में काफी मजबूत मानी जा रही थी और मैदान पर भी वही हुआ। हालांकि शुरूआती 20 मिनट के खेल में दोनों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। अमेरिका के लिए शुरूआती गोल कप्तान सार्जेंट ने दागा। उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे गोल में तब्दील करने में कामयाब रहे।

पहले हाफ तक यूएसए ने 1-0 सी बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में उनका प्रदर्शन और अधिक निखरकर सामने आया। दूसरा हाफ शुरू होने के कुछ देर बाद ही अमेरिका के खिलाड़ी भारतीय रक्षा पंक्ति को छकाने में कामयाब रहे। दूसरा गोल होने के बाद स्कोर 2-0 हो गया और भारत के लिए इसका पीछा करना मुश्किल नजर आने लगा। 70 मिनट का खेल समाप्त होने तक यह बढ़त जारी रही और अमेरिकी टीम आराम से खेलने लगी। मैच के 80 मिनट पूरे होने के बाद कार्लटन ने अमेरिका की तरफ से एक और गोल किया और बढ़त 3-0 पर पहुंचा दी। 90 मिनट पूरे होने के बाद तीन मिनट के अतिरिक्त समय में भी भारतीय टीम खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन डिफेन्स ने कुछ तेजी उस वक्त दिखाई। इस तरह अमेरिका ने विश्वकप का शानदार आगाज करते हुए पहला मुकाबला जीत लिया और भारत को निराश होना पड़ा।

भारत और अमेरिया के अलावा दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर घाना और कोलंबिया के बीच मुकाबला हुआ, इसमें घाना ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसके अलावा नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में भी दो मुकाबले हुए। पहले मैच में न्यूजीलैंड और तुर्की के बीच टक्कर हुई, इसमें दोनों टीमों को जीत नसीब नहीं हुई और मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। दूसरे मैच में पराग्वे ने चढ़कर खेलते हुए माली को 3-2 से हरा दिया।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now