ISL 2017: एफसी पुणे सिटी ने जमशेदपुर एफसी को 1-0 से दी मात

इंडियन सुपर लीग में आज जमशेदपुर एफसी और एफसी पुणे सिटी का मुकाबला देखने को मिला। जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले को एफसी पुणे सिटी ने घरेलू टीम जमशेदपुर के खिलाफ 1-0 से अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही मेहमान टीम ने जमशेदपुर पर दबाव बनाया हुआ था। पहले हाफ के 30वें मिनट में आदिल खान के गोल की मदद से पुणे ने 1-0 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम होने तक पुणे ने जमशेदपुर के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी। दूसरे हाफ के शुरू होते ही जमशेदपुर ने मैच में वापसी करने के बहुत से प्रयास किये लेकिन टीम नाकाम रही। दूसरे हाफ में दोनों टीमों में से किसी ने गोल नहीं किया और मैच का समय पूरा होने पर पुणे ने इस मुकाबले को आदिल खान द्वारा किये गए एक मात्र गोल की मदद से जीत लिया। इस जीत के बाद एफसी पुणे अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुँच गई है, तो जमशेदपुर पांचवे स्थान पर आ गई है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now