फीफा अंडर 17 विश्वकप में आज चार मुकाबले खेले गए। ग्रुप 'ई' के दो मैच और ग्रुप 'एफ' के भी इतने ही मुकाबले खेले गए। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके अलावा इसी स्टेडियम पर जापान ने होंडुरस को 6-1 के अंतर से हराया। नाकामुरा ने गोल की हैट्रिक ली।
कोलकाता में भी इस टूर्नामेंट का आगाज आज हुआ। यहाँ के विवेकानन्द युवा भारती क्रिरंगन स्टेडियम पर हुए मैच में इंग्लैंड ने चिली को 4-0 से हरा दिया। इसके बाद मेक्सिको और इराक के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत का अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर कोलंबिया से होगा।
जापान ने एक तरफे मुकाबले में होंडुरस को 5-1 से हराया। नाकामुरा ने दागा इस संस्करण का पहला हैट ट्रिक।
फुल टाइम
??होंडुरस 1-6 जापान??#FIFAU17WC#FootballTakesOverpic.twitter.com/kgPbXsicjy
— FIFAHindi ??⚽? (@FIFAHindi) October 8, 2017
इराक मेक्सिको मुकाबले में दोनो टीमों ने लगाया एड़ी चोटी का ज़ोर। मैच 1-1 के स्कोर पे हुआ खत्म।
फुल टाइम
??इराक 1 - 1 मेक्सिको??#FIFAU17WC#FootballTakesOverpic.twitter.com/Kk80MO8ViY
— FIFAHindi ??⚽? (@FIFAHindi) October 8, 2017
फ्रांस ने #FIFAU17WC में पहली बार खेल रही न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से हरा कर टूर्नामेंट में की शानदार शुरुआत।
??न्यू कैलेडोनिया 1 - 7 फ्रांस ??#FIFAU17WC#FootballTakesOverpic.twitter.com/ZpI8qym9Fo
— FIFAHindi ??⚽? (@FIFAHindi) October 8, 2017
कोलकाता में इंग्लैंड की चिली पर 4-0 से जीत।
फुल टाइम
??चिली 0 - 4 इंग्लैंड ?#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/uvOnXHtZR7— FIFAHindi ??⚽? (@FIFAHindi) October 8, 2017