FIFA World Cup 2022 : 'Goal of the Tournament' की बदौलत जीता ब्राजील, पुर्तगाल को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

Brazil v Serbia: Group G - FIFA World Cup Qatar 2022
Brazil v Serbia: Group G - FIFA World Cup Qatar 2022

कतर में हो रहे FIFA World Cup 2022 में 5 बार की चैंपियन ब्राजील ने सर्बिया पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। ग्रुप जी के दूसरे मुकाबले में ब्राजील ने दूसरे हाफ में 2 गोल दाग मैच 2-0 से अपने नाम किया। दोनों गोल रिकार्लिसन ने दागे। मैच के दौरान नेमार जूनियर की एड़ी में चोट लग गई जिस कारण टीम के अटैक की जिम्मेदारी रिकार्लिसन और विनिशियस जूनियर जैसे युवा खिलाड़ियों पर आ गई।

पहले हाफ में ब्राजील की टीम का अटैक काफी कमजोर नजर आया। दूसरे हाफ में विनिशियनस जूनियर के बेहतरीन पास ने टीम के खेल में जान डाली। 62वें मिनट में रिकार्लिसन ने गोल दाग टीम को 1-0 से आगे किया जबकि 73वें मिनट में रिकार्लिसन ने फिर गोल कर ब्राजील को 2-0 से बढ़त दिलाई और यह निर्णायक स्कोर रहा। रिकार्लिसन के दूसरे गोल को कई लोग 'गोल ऑफ द टूर्नामेंट' तक कह रहे हैं।

पैर में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाते नेमार।
पैर में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाते नेमार।

अब 28 नवंबर को इस ग्रुप में जहां ब्राजील का सामना स्विट्जरलैंड के साथ होगा तो वहीं सर्बिया की टीम कैमरून से भिड़ेगी। फिलहाल ब्राजील और स्विट्जरलैंड के 3-3 अंक हैं।

पुर्तगाल की मुश्किल जीत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मौजूदगी में ग्रुप एच के अपने पहले मैच में पुर्तगाल ने घाना पर 3-2 से जीत हासिल की लेकिन उन्हें इस जीत के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। पहले हाफ के 30वें मिनट में रोनाल्डो ने गेंद को घाना के पोस्ट में डाला लेकिन इसे फाउल करार दिया गया। इसके बाद पूरे पहले हाफ में पुर्तगाल ने कोशिश काफी की लेकिन गेंद को गोल पोस्ट में नहीं डाल पाए।

दूसरे हाफ में 65वें मिनट में पुर्तगाल को पेनेल्टी मिली और रोनाल्डो ने इसे गोल में डालकर टीम का खाता खोला। इसके साथ ही कुल 5 विश्व कप में गोल करने वाले रोनाल्डो इकलौते खिलाड़ी बन गए। लेकिन 73वें मिनट में घाना के आंद्रे एउवी ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जाओ फीलिक्स ने 78वें मिनट में शानदार गोल दाग पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिलाई तो राफेल लियाओ ने दो मिनट बाद ही गोल दाग बढ़त को 3-2 कर दिया।

जीत के बाद साथ बाहर जाते रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नान्डिज।
जीत के बाद साथ बाहर जाते रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नान्डिज।

लेकिन घाना के लिए ओस्मान बुखारी ने 89वें मिनट में गोल दागा और टीम को पुर्तगाल के करीब ला दिया। इसके बाद घाना की कोशिशें बेकार रहीं और मैच पुर्तगाल के पक्ष में 3-2 से खत्म हुआ। मैच के बाद घाना के कोच रोनाल्डो को मिली पेनेल्टी से काफी नाराज हुए और इसे रेफरी का वरदान बताया। अब 28 नवंबर को पुर्तगाल का सामना उरुग्वे से होगा जबकि घाना की टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications