बार्सिलोना सुपरस्टार लियोनेल मेसी द्वारा बनाए गए 13 विश्व रिकॉर्ड

5. क्लब विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी मेसी ने अपने कैरियर में अर्जेंटीना को 3 विश्व कप जिताने में बहुत योगदान दिया है। वह विश्व कप में 5 गोल करने वाले खिलाड़ी है। यह विश्व रिकॉर्ड वह अपने क्लब टीम के साथी लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के सीजर डेलगाडो के साथ साझा करते हैं। सीजर डेलगाडो मैक्सिकन क्लब मोंटेरे के लिए खेलते हैं। 6. बैलोन डी अवॉर्ड के लिए शीर्ष 3 उम्मीदवारों में सबसे अधिक बार उपस्थिति (9 बार 2007-2015) इस रिकॉर्ड में मेसी ने रोनाल्डो को भी हरा दिया है। इसमें रोनाल्को का दूसरा स्थान है वह 8 बार इसके टॉप 3 में शामिल हुए हैं। रोनाल्डो ने 2009/10 के सीजन में कई मैच नहीं खेल पाए इसके कारण उनका नाम 2010 के शीर्ष 3 से बाहर रहा। 7. एक वर्ष कैलेंडर में सर्वाधिक गोल करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉड (2012 में 91 गोल) बार्सिलोना के लियोनेल मेसी के नाम एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है। उनके द्वारा वर्ष 2012 में 91 गोल किए गए थे। 29 साल के मेसी ने यह करके बेयर्न म्यूनिख स्टार गार्द मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2012 में गिनीज और फीफा ने एक बयान जारी करके कहा था कि इस वर्ष के मेसी के गोल और 1972 में मुलर के के गोल, यह दोनों की खिलाड़ियों के सर्वाधिक गोल आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। मेसी से इस साल स्पैनिश लीग में 61, यूईएफए चैंपियंस लीग में 13, अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में 7, विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में 5, कोपा डेल रे (किग्स कप) में 3 और सुपरकोपा डी एस्पना( स्पेन के सिपरकप ) में 2 गोल करके अविश्वसनीय 91 गोल के आकड़े को छुआ था। अभी तक कोई भी खिलाड़ी मेसी के इस रिकॉर्ड के पास तक नहीं पहुंच पाया है। 8. एक कैलेंडर वर्ष में क्लब और देश के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाला खिलाड़ी (2012 में 25) मेसी ने सर्वाधिक गोलों का विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोलों का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपने क्लब और देश के लिए किए गए गोलों को मिलाकर कुल 25 गोल किए थे। यह कारनामा उन्होंने 2012 में किया था।