अंडर-17 वर्ल्ड कप : मोरक्को के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई भारतीय टीम

विश्व कप में गेंद के लिए जद्दोजहद करतीं भारत और मोरक्को की खिलाड़ीं।
वर्ल्ड कप में गेंद के लिए जद्दोजहद करतीं भारत और मोरक्को की खिलाड़ी।

भारत अंडर-17 महिला फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। पहले मैच में अमेरिका से हारने के बाद टीम को मोरक्को के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप मैच में 3-0 से हार मिली, और इसके साथ ही टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। भारत में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय टीम लगातार दूसरी हार के साथ ग्रुप ए में सबसे आखिर में यानी कि चौथे नंबर पर है।

FULL-TIME ⌛That’s the end of the game tonight and Morocco seals the win and take away the 3️⃣ points against India. 🇮🇳 0-3 🇲🇦#INDMAR ⚔️ #U17WWC 🏆 #BackTheBlue 💙 #ShePower 👧 #IndianFootballhttps://t.co/nhVUlJoYVX

भुवनेश्वर, ओडिसा के कलिंगा स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहला हाफ काफी अच्छा खेला। अपने से मजबूत मोरक्को के डिफेंस को छकाते हुए मैच के 8वें मिनट में भारत की अनिता कुमार ने गोल का बेहतरीन मौका बनाया, लेकिन चूक गईं। 19वें मिनट में मोरक्को के गोल के प्रयास को टीम इंडिया की गोलकीपर मेलोडी चानू ने अच्छे प्रयास के साथ रोक दिया। पहले हाफ में स्कोर 0-0 रहा।

Hosts India are eliminated from the 2022 FIFA U-17 Women's World Cup after yesterday's defeat against Morocco! 💔The young #BlueTigresses finish their campaign against Brazil on Monday! 🇮🇳#U17WWC #FIFA #IndianFootball #IFTWC https://t.co/fkC2Z4kHyM

भारत की मुश्किलें दूसरे हाफ में बढ़ीं। दूसरा हाफ शुरु होते ही भारतीय टीम ने खराब टैकल किया जिस कारण मोरक्को को पेनेल्टी मिल गई। एल मेदानी ने इसे गोल में बदलकर मोरक्को को 1-0 से आगे किया। 61वें मिनट में भारतीय गोलकीपर मेलोडी चानू गेंद रोकने के चक्कर में गोल पोस्ट से काफी आगे आ गईं, और परिणामस्वरूप मोरक्को की जोहिर को खाली नेट मिला जिसमें उन्होंने आसानी से गोल दागा। इंजरी टाइम में मोरक्को की शेरिफ ने गोल दाग टीम को 3-0 की अजेय बढ़त और जीत दिला दी।

2022 FIFA U-17 Women’s World CupBrazil 🇧🇷 1-1 🇺🇸 USA New Zealand 🇳🇿 0-4 🇳🇬 Nigeria Germany 🇩🇪 6-0 🇨🇱 Chile India 🇮🇳 0-3 🇲🇦 Morocco#U17WWC #U17 https://t.co/uSX3lm62aQ

मोरक्को ने पहले मैच में ब्राजील को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि टीम 1-0 से हारी। अब इस जीत के बाद मोरक्को को 3 अंक मिले हैं। ग्रुप ए के दूसरे मैच में अमेरिका और ब्राजील का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। ऐसे में फिलहाल अमेरिका और ब्राजील, दोनों के ही 4-4 अंक हैं, गोल डिफरेंस के आधार पर अमेरिका पहले नंबर पर है। मोरक्को तीसरे स्थान पर है। 17 अक्टूबर को भारतीय टीम आखिरी ग्रुप मैच में ब्राजील का सामना करेगी जबकि अमेरिका और मोरक्को आमने-सामने होंगे।

टूर्नामेंट में ग्रुप बी में नाईजीरिया ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया तो जर्मनी ने चिली को 6-0 से करारी शिकस्त दी। फिलहाल जर्मनी कुल 6 अंकों के साथ नॉकआउट दौर में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment