मुंबई सिटी एफसी जीत की पटरी पर लौटी, केरला ब्‍लास्‍टर्स को रौंदा

मुंबई सिटी एफसी ने केरला ब्‍लास्‍टर्स को मात दी
मुंबई सिटी एफसी ने केरला ब्‍लास्‍टर्स को मात दी

मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 81वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से मात दी। इसी के साथ मुंबई सिटी एफसी की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। याद दिला दें कि मुंबई सिटी एफसी को अपने पिछले मैच में नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड से 1-2 से शिकस्‍त मिली थी। मुंबई सिटी एफसी का 12 मैचों का अजेयक्रम तब टूटा था। फिलहाल, मुंबई अपने 15वें मैच में कुल 10वीं जीत हासिल कर 33 अंकों के साथ 11 टीमों की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।

वहीं केरला ब्लास्टर्स को 16 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा। केरला ब्लास्टर्स के 15 अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है। भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी सहल अब्दुल समद द्वारा लिए गए कॉर्नर किक पर विंसेंट गोमेज ने 27वें मिनट में गोल करते हुए केरला ब्लास्टर्स को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। केरला ब्‍लास्‍टर्स ने पहले हाफ की समाप्ति तक 1-0 के स्‍कोर को बरकरार भी रखा।

मुंबई सिटी एफसी ने केरला ब्‍लास्‍टर्स को धोया

मुंबई सिटी एफसी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 65 के मुकाबले 35 फीसदी बाल पजेशन के बावजूद केरला ब्लास्टर्स ने अपना क्लास दिखाते हुए पहले तो बढ़त हासिल की और फिर उसे बनाए भी रखा। इस हाफ में बेशक गेंद पर कब्जे के मामले में मुंबई का वर्चस्व रहा, लेकिन लगातार हमले कर पांच कॉर्नर हासिल करने वाली ब्लास्टर्स ने एक पर गोल करते हुए मुंबई की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफलता हासिल की।

इंजुरी टाइम तक जाते-जाते मैदान में गरमाहट बढ़ गई, इसी कारण लगातार कई फाउल हुए औ? दोनो टीमों के एक-एक खिलाड़ी को पीला कार्ड मिला। दूसरे हाफ की शुरूआत धमाकेदार हुई। मुंबई ने 47वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मुंबई के लिए यह गोल बिपिन सिंह ने किया। बिपिन ने इस सीजन का अपना दूसरा गोल करते हुए मैच में मुंबई की वापसी सुनिश्चित की।

50वें मिनट में राहुल केपी ने ब्लास्टर्स के लिए मौका बनाया, लेकिन उनका कमजोर शॉट अमरिंदर सिंह को छका नहीं सका। 60वें मिनट में समद के क्रॉस पर राहुल केपी ने हेडर के जरिए गोल करना चाहा, लेकिन अमरिंदर ने एक बार फिर उनका हमला नाकाम कर दिया।

65वें मिनट में कोस्टा नामोइनेस ने एक बड़ी गलती कर दी। उनकी इस गलती पर रेफरी ने ब्लास्टर्स के खिलाफ पेनाल्टी दिया। इस पेनाल्टी पर 67वें मिनट में गोल करते हुए लाफोंड्रे ने मुंबई को 2-1 से आगे कर दिया।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
App download animated image Get the free App now