राफेल लियो ने सीरी ए इतिहास का सबसे तेज गोल दागा, एसी मिलान ने सासुओलो को दी मात

एसी मिलान के राफेल लियो
एसी मिलान के राफेल लियो

एसी मिलान फॉरवर्ड राफेल लियो ने सीरी ए इतिहास का सबसे तेज गोल दागा। लियो ने छठे सेकंड में गोल करके एसी मिलान को सासुओलो पर 2-1 से जीत दिलाई। इतनी बेहतरीन शुरूआत रही। हाकाान कालहनोग्‍लू ने किकऑफ के समय गेंद इकट्ठा की और सासुओलो के डिफेंस को खाली पाते हुए गेंद पास की। लियो ने पास लिया और एंगल ड्राइव के जरिये उन्‍होंने गोलकीपर एंड्रेया कोंसिगली को मात दी।

मैच के 9वें मिनट में कालहानोग्‍लू का गोल ऑफ साइड के कारण नहीं दिया गया। 26वें मिनट में थियो हर्नांडेज की दमदार दौड़ की मदद से एलेक्सिस सीलमेकर्स ने दूसरा गोल किया। डोमेनिको बेरार्डी ने सासुओलो के लिए एक गोल दागा।

एसी मिलान को अपने चोटिल फॉरवर्ड ज्‍लाटन इब्राहिमोविच की कमी खली, जो 13 मैचों से अजेय है और 31 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वह अपने पड़ोसी इंटर मिलान से एक अंक बढ़त पर है। ओप्‍टा ने जानकारी दी कि पुर्तगाल के युवा लियो ने छह सेकंड में गोल करके नया रिकॉर्ड स्‍थापित किया। उन्‍होंने पियासेंजा पाओलो पोग्‍गी द्वारा फियोरेंटिना के खिलाफ 2001 में आठ सेकंड के पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

यह लियो का सीरी ए के इस सीजन में तीसरा गोल और कुल चौथा गोल था। इसके अलावा उनके नाम तीन गोल में सहायक की भूमिका निभाने के लिए भी नाम दर्ज है। लियो ने अपना करियर स्‍पोर्टिंग सीपी में शुरू किया था, लेकिन विवादित रूप से छोड़ा जब उन्‍होंने सर्वसम्‍मति से अपना अनुबंध क्‍लब के साथ तोड़ा था।

इंटर मिलान की सीरी ए में जीत

दूसरे स्‍थान पर काबिज इंटर मिलान ने सीरी ए में पेजिया को 2-1 से मात दी। मिलान की तरफ से अचरफ हकीमी और रोमेलू लुकाकू ने गोल दागे। इस जीत के साथ इंटर मिलान की टीम शीर्ष एसी मिलान से एक अंक पीछे है, जिसने सासुओलो को 2-1 से पछाड़ा।

इस सीजन में सीरी ए में डेब्‍यू करने वाल पेजिया ने दूसरे हाफ के सात मिनट तक सब ठीक कर रखा था जब हकीमी ने लॉटारो मार्टिनेज को पास दिया, दूर दौड़े और फिसलकर गेंद को इवान प्रोवेदेल के पास से भेजा। इसके बाद मैच के 71वें मिनट में रोमेलू लुकाकू ने पेनल्‍टी को गोल में तब्‍दील किया। यह लुकाकू का सीजन का 11वां लीग गोल है। एम बाला जोला के हाथ लगने के कारण लुकाकू को पेनल्‍टी मिली थी। स्‍टोपेज टाइ में रॉबर्टो पिकोली ने गोल करके पेजिया की हार का अंतर कम किया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now