कच्चे दूध के 3 फायदे और 3 नुकसान - Kacche Doodh Ke 3 Fayde Aur 3 Nuksan

कच्चे दूध के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
कच्चे दूध के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

दूध (Milk) के फायदों के बारे में आप जानते ही होंगे, यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दुनिया भर की माताएं अपने बच्चों को बचपन से ही दूध पिलाती हैं ताकि उनके शरीर के विकास में मदद मिले। लेकिन क्या आपने सोचा है कि दूध को उबालकर क्यों पिया जाता है? कच्चा क्यों नहीं? कमजोर पाचन वाले लोग दूध गर्म करके पीते हैं लेकिन दूध को उबालकर पीने से उसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसी कारण से कच्चे दूध (Raw milk) पीने की आदत डालनी चाहिए। कच्चे दूध में अनेक तरह के एंजाइम होते है जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस लेख में कच्चे दूध के फायदे और नुकसान (Benefits and Side-effects of Raw milk) के बारे में बात की गयी है।

कच्चे दूध के 3 फायदे और 3 नुकसान

कच्चे दूध के फायदे : Benefits Of Raw Milk In Hindi

1. बढ़ते वजन को रोके (Helps in losing weight)

कच्चे दूध में घुलनशील फाइबर नौजूद होते हैं जो फैट को कम करने में मदद करते हैं। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोग कच्चे दूध का सेवन जरूर करें।। लेकिन कमजोर पाचन वाले लोग इसके सेवन से बचें क्योंकि यह पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है।

2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे (Controls Blood Pressure)

कच्चे दूध में केसीन से बने प्रोटीन की अच्छे मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। यह शरीर में होने वाली मिनरल्स, कैल्शियम और विटामिन D की कमी को पूरा करता है।

3. पोषक तत्व की कमी दूर करने के लिए (To overcome nutrient deficiency)

शरीर में कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम की कमी होने पर कच्चा दूध फायदेमंद होता है। यह मिनरल्स की पूर्ति करता है। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है, मांसपेसियों को मजबूती देता है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, फैट, विटामिन E, विटामिन D, विटामिन K व सॉल्यूबल फाइबर होता है।

कच्चे दूध के नुकसान : Side-Effects Of Raw Milk In Hindi

1. कच्चे दूध से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का जोखिम अधिक हो जाता है।

2. इसके कारण कुछ लोगों में पेट में दर्द, उल्टी-मलती, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

3. कच्चे दूध को फ्रिज में ना रखा जाए, यहां इसके संक्रमित होने का खतरा बढ़ सकता है। आप ठंडे और गर्म दूध दोनों को ही फ्रिज में रख सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications