गुडुची के 3 लाभ एवं 3 दुष्प्रभाव - Benefits and Side effects of Guduchi

गुडुची के 3 लाभ एवं 3 दुष्प्रभाव (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गुडुची के 3 लाभ एवं 3 दुष्प्रभाव (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आयुर्वेद हमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियों के बारे में बताता है, जो स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। इन जड़ी-बूटियों में जड़, फल, पत्तियां भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक गुडुची है। गुडुची (Giloy) को गिलोय भी कहा जाता है। यह अपने औषधीय गुण के कारण बहुत लोकप्रिय है। इसका उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ औषधि के रूप में भी इस्तेमाल होता रहा है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुणों से भरपूर होता है, आम खांसी-जुकाम, बुखार, पीलिया आदि जैसी बीमारियों से बचाव के लिए गुडुची फायदेमंद है। गुडुची के लाभ डेंगू जैसी बड़ी बीमारी में भी लाभदायक रहे है। लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखे गए हैं। यह लेख गुडुची के लाभ और दुष्प्रभावों की चर्चा करने जा रहे हैं।

गुडुची के 3 लाभ एवं 3 दुष्प्रभाव

गुडुची के लाभ : Benefits of Guduchi In Hindi

1. गुडुची "गिलोय" एक ज्वरनाशक (antipyretic) जड़ी बूटी है। यह डेंगू बुखार के दौरान प्लेटलेट काउंट में सुधार करने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से डेंगू के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) में सुधार होता है तथा शीघ्र स्वस्थ होने में भी मदद मिलती है।

2. आयुर्वेद में, गुडुची को 'मधुनाशिनी' के रूप में भी जाना जाता है जिसका अर्थ है 'चीनी का नाश करने वाला' तत्व। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जो अंततः ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। गुडुची मधुमेह की जटिलताओं जैसे अल्सर, गुर्दे की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।

3. गुडुची ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है जो त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। गुडुची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, यह ऑक्सीडेटिव तनाव को रोक सकता है और बदले में त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा भी कर सकता है।

गुडुची के दुष्प्रभाव : Side effects of Guduchi In Hindi

1. गुडुची ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इसका डायबिटीज में सेवन के दौरान सावधानी बरतें, यह ब्लड शुगर के स्तर को अधिक कम भी कर सकता है।

2. गुडुची की तासीर गर्म होती है, वैसे तो यह पाचन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अधिक मात्रा में लेने से पेट सम्बंधित समस्याएं जैसे गैस, जलन आदि हो सकती है।

3. प्रेगनेंसी के दौरान बिना डॉक्टर के सुझाव के गुडुची या गिलोय का सेवन ना करें। इसके एंटी-फर्टिलिटी इफ़ेक्ट भ्रूण को नष्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।