अरबी के पत्ते के 3 फायदे - 3 Benefits Of Arbi Leaves

अरबी के पत्ते के 3 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
अरबी के पत्ते के 3 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

अरबी (Arbi) की सब्जी तो आप सभी के घर बनती होगी और बहुत से लोगों की यह मनपसंदीदा सब्जी भी है। वैसे ही अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) का भी सेवन किया जाता है। यह पकने के बाद बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन K और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सदियों से इनके गुणों के कारण, अरबी के पत्तों का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इस लेख में हम अरबी के पत्तों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आप अरबी के पत्ते के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।

Ad

अरबी के पत्ते के 3 फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए (Helps in controlling cholesterol)

अरबी के पत्ते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या ठीक हो सकती है। अपनी डाइट में अरबी के पत्तों को शामिल करके आप इसके लाभ ले सकते हैं। इसका सेवन बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके नियंत्रित कर सकता है। इसके पत्तों को सुखाकर चूर्ण बनाकर सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल को ठीक किया जा सकता है।

2. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (Beneficial for heart health)

हृदय स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए अरबी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। फाइबर युक्त आहार के सेवन से हृदय रोग के खतरों से बचा जा सकता है। अरबी के पत्ते और ड्रैगन फ्रूट से बने मिश्रण से हृदय रोग का जोखिम कम किया जा सकता है।

3. खून की कमी होने पर अरबी के पत्ते के लाभ (Benefits of arbi leaves for anemia)

अरबी के पत्तों के फायदे खून की कमी में लाभ पंहुचा सकते हैं। खून की कमी की बीमारी यानी एनीमिया एक प्रकार की चिकित्सकीय स्थिति होती है। इसमें हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। खून में आयरन की कमी होना इसके मुख्य कारणों में से एक है। अपनी डाइट में अरबी के पत्तों को शामिल करने से आप एनीमिया की बीमारी को ठीक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications