गिलोय रस के फायदे: Giloy Ras Ke Fayde

गिलोय रस के फायदे (फोटो - uttamnews)
गिलोय रस के फायदे (फोटो - uttamnews)

गिलोय की बेल हर किसी ने अपने आस-पास जरूर देखी होगी, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नही होती, जिस इसे पहचान नहीं पाते। गिलोय की बेल कि पत्तियां पान के आकर की होती हैं। गिलोय (Giloy) के बेल का हर एक पार्ट सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त रूप में पाया जाता है। इसके साथ ही इसकी शाखाओं में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है।

कैसे तैयार करें गिलोय का रस

गिलोय का रस बनाने के लिए इसके पौैधों की कुछ शाखाएं लें और इन्हें अच्छी तरह से साफ करें। अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालें, इसके एक कप पानी डालकर इसे अच्छी तरह से पीसें। आपका गिलोय का जूस तैयार है।

गिलोय रस पीने के फायदे -

इम्यून सिस्टम के लिए - जो लोग रोजाना गिलोय का रस पीते हैं, तो इससे उनका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वह जल्द बीमार हो जाते हैं। इसलिए अगर आपका इम्यून कमजोर है, तो रोजाना एक गिलास गिलोय का रस पिएं।

खून की कमी दूर करें - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय रस बहुत लाभकारी है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह-शाम गिलोय का रस घी या शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

डायबिटीज के लिए लाभकारी - डायबिटीज के रोगियों के लिए गिलोय का रस काफी फायदेमंद होता है। गिलोय में हाइपोग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। शरीर में शुगर लेवल अधिक होने पर यह तत्व उसे कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।