बनाना शेक के 4 फायदे और 3 नुकसान - Banana Shake Ke Fayde Aur Nuksan

बनाना शेक के फायदे और नुकसान( फोटो - Sportskeeda Hindi )
बनाना शेक के फायदे और नुकसान( फोटो - Sportskeeda Hindi )

बनाना शेक (Banana Shake) पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। बनाना शेक का सेवन अक्सर हम पेट की भूख को शांत करने के लिए करते हैं और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए भी। बनाना शेक बनाने के लिए दूध और केला का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें हम अपने मन चाहे ड्राई फ्रूट भी शामिल कर सकते हैं। बनाना शेक का सेवन अक्सर वो लोग जरूर करते हैं जिन्हें जिम जाना होता है। दरअसल बनाना शेक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। जिससे हमें कमजोरी महसूस नहीं होती। लेकिन कई बार इसका ज्यादा सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं बनाना शेक के फायदे और नुकसान-

बनाना शेक के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को करे कम - बनाना शेक को यदि हम फैट फ्री मिल्क में बनाते हैं, तो ये कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को बढ़ने से रोकता है। मलाई न हो तो दूध में फैट की मात्रा बहुत कम होती है जिससे बनाना शेक पीने से कोई परेशानी नहीं होती। बल्कि शरीर के लिए ये फायदा ही पहुंचता है।

कमजोरी को करे दूर - केले और दूध का सेवन साथ करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके सेवन से प्रोटीन, विटामिन (Vitamin), फाइबर और मिनरल मिल जाते हैं वो भी बिना किसी फैट के इसलिए इस शेक से जो ताकत मिलती है वो पूरे एक दिन के लिए काफी है।

पाचन को करे दुरुस्त - दूध और केला का शेक पीने से पाचन संबंधी परेशानी कम हो जाती है। आजकल ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं लेकिन केला का शेक पीने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। दूध और केला पाचन को ठीक करता है। बनाना शेक पाचन प्रक्रिया को धीमा कर अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जो भोजन को स्वस्थ तरीके से पचाने में मदद करते हैं।

पोषक तत्वों से है भरपूर - बनाना शेक में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। जिसका हर किसी के शरीर पर एक पौष्टिक प्रभाव होता है। केले में पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं साथ ही यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को भी बढ़ाता है, ये हड्डियों की मजबूत के लिए फायदेमंद होता है और मस्तिष्क के काम में सुधार करता है।

बनाना शेक के नुकसान

सर्दी, खांसी की समस्या - दूध और केला दोनों की ही तासीर ठंडी होती है जिसके चलते यदि हम इन दोनों का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी और खांसी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को अक्सर ही सर्दी की समस्या होती है उन्हें भूलकर भी इसको नहीं पीना चाहिए। बनाना शेक की तासीर ठंडी होने की वजह से ये आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है।

वजन को बढ़ाए दूध केला - जो लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं उन्हें दूध और केला का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल दूध और केला दोनों में ही फैट मौजूद होता है जो शरीर को मोटा बनाने का काम करते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना है वे लोग इसका सेवन न करें।

पहुंचा सकता है बॉडी का हार्म - हर फल में थोड़ा-बहुत मात्रा में साइट्रिक एसिड Citric acid जरूर होता ही है। जो दूध में मिलने पर उसे फाड़ने का काम करते हैं। केले में भी कुछ प्राकृतिक रासायनिक तत्व होते हैं, जो दूध के साथ डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। जिस कारण पाचन संबंधी परेशानियां शुरू होने लग जाती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications