रोहू मछली खाने के 4 फायदे और नुकसान - Rohu Machli Khane Ke Fayde Aur Nuksan

रोहू मछली खाने के फायदे और नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
रोहू मछली खाने के फायदे और नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

जिन लोगों को मछली खाना पसंद है उन्होंने रोहू मछली (Rohu Fish) का नाम तो जरूर सुना होगा। रोहू मछली बहुत ही पौष्टिक होती है। रोहू मछली में मौजूद पोषक तत्व आयरन, जिंक, आयोडीन, पोटैशियम, कैल्शियम और सेलेनियम, विटामिन सी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। रोहू मछली में फैट की मात्रा काफी कम होती है जिसके चलते सेहत के लिए इसके कई लाभ देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन (Protein) की मात्रा अधिक होती है। वैसे तो प्रोटीन सभी मछलियों में होता है। लेकिन इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोहू मछली कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचाती है।

रोहू मछली खाने के फायदे -

मानव शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिसको पूरा करने के लिए हमें हर चीज का सेवन करना चाहिए। उनमें से एक है रोहू मछली। इसके सेवन से आयोडीन, सेलेनियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन जैसे मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है। यदि आप मांसाहारी हैं तो रोहू मछली का सेवन आज ही से चालू करें।

रोहू मछली में विटामिन सी C (vitamin c) की भरपूर मात्रा होती है जो इसकी कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। इसके सेवन से विटामिन सी की कमी से होने वाली बीमारियां जैसे-स्कर्वी, एनीमिया (anemia), दुर्बलता (Weakness), रक्त स्त्राव, अंगों और विशेष रूप से पैरों में दर्द, मसूड़ों में अल्सर तथा दांतों के नुकसान इत्यादि की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है तो आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

रोहू मछली में कैंसर सेल (Cancer cell) को खत्म करने की भी ताकत होती है। मीठे जल में पाई जाने वाली ये मछली के लिपिड में एक पदार्थ पाया जाता है जिसे पूफा कहते हैं। जो कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने का काम करती है।

फ्रेश रोहू मछली के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा होता है। रोहू मछली के सेवन से फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, जिससे अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है। अस्थमा के मरीजों को डॉक्टर मछली खाने की सलाह जरूर देते हैं।

रोहू मछली खाने के नुकसान -

जैसे हर चीज के फायदे होते हैं, तो उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे ही रोहू मछली खाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। रोहू मछली में कोलेस्ट्रॉल होता है जो दिल के लिए अच्छा नहीं होता। मान लें कि हमारे शरीर को 100 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, और हमारा शरीर पहले से ही 70% कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करता है, इसलिए 30% कोलेस्ट्रॉल अनिवार्य नहीं है। लेकिन अगर इससे ज्यादा सेवन किया जाए तो हानि हो सकती है। इसलिए दिल की समस्या वाले लोगों को रोहू मछली से खाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।