पेट के लिए इन तरीकों से फायदेमंद है लहसुन

पेट के लिए इन तरीकों से फायदेमंद है लहसुन (sportskeeda Hindi)
पेट के लिए इन तरीकों से फायदेमंद है लहसुन (sportskeeda Hindi)

अक्सर देखा जाता है कि ज्‍यादातर लोगों को पेट से जुड़ी समस्‍याएं जैसे अपच, गैस, पेट में दर्द आद‍ि की परेशानी रहती है। इन समस्याओं से बचने के ल‍िए व्यक्ति को लहसुन (Garlic) का सेवन करना चाहिए। बता दें, लहसुन क‍िसी औषधी से कम नहीं है। इसमें व‍िटाम‍िन बी6, व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन बी1, कैल्‍श‍ियम, कॉपर, सेलेन‍ियम आद‍ि गुण पाए जाते हैं। साथ ही शरीर की रोग प्रत‍िरोधक को बढ़ाने के ल‍िए भी रोजाना खाली पेट लहसुन की दो कल‍ियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं पेट के लिए कैसे फायदेमंद है लहसुन।

youtube-cover

पेट के लिए इन तरीकों से फायदेमंद है लहसुन : 4 Benefit Of Garlic For Stomach In Hindi

अपच से राहत द‍िलाए -

अपच की समस्या से छुटकारा पाने के ल‍िए लहसुन का सेवन एक कारगर उपाय है। अपच के इलाज के ल‍िए लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं।

एस‍िड‍िटी दूर करने के लिए -

अगर किसी को अधिक एस‍िड‍िटी की समस्या रहती है, तो इसे दूर करने के लिए लहसुन का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले काला नमक, लहसुन की कल‍ियों का पेस्‍ट, हींग, अजवाइन को पानी में म‍िलाकर उबालें। इसके बाद छानकर इसे पी लें।

पेट की गैस दूर करने के लिए -

लहसुन की दो कल‍ियां पानी के साथ सुबह खाली पेट खाने से पेट की गैस से छुटकारा म‍िल सकता है। इसके लिए लहसुन पाउडर के साथ, जीरा, अजवाइन, सौंध को धीमी आंच पर भून लें। फिर पानी के साथ सेवन करें।

पेट में कीड़े नहीं होंगे -

लहसुन में एलि‍क‍िन नाम का तत्‍व पाया जाता है। ये एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन करने से पेट में कीड़ों की समस्‍या से बचाव संभव हो पाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।