गर्मी में आंवला जूस पीने के फायदे

गर्मी में आंवला जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
गर्मी में आंवला जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मियों (Summer) के मौसम में आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आप किसी भी रूप में आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसी तरह गर्मी के मौसम आंवला का जूस भी बहुत लाभकारी होता है। आंवला जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और पॉलीफेनोल नामक एक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी में आंवला जूस (Amla Juice) पीने के फायदे।

youtube-cover

गर्मी में आंवला जूस पीने के फायदे : Benefits Of Amla Juice In Summer In Hindi

शरीर को ठंडक मिलती है -

आंवला की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से आंवला जूस पीने से शरीर के तापमान को कम रखने में मदद मिलती है। इससे व्यक्ति ठंडा और शांत महसूस करता है।

हाइड्रेट रखने में मदद करे -

गर्मियों के मौसम में शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे शरीर से तरल अधिक बाहर निकलता है। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता होती है। आंवला जूस पीने से आपको शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

पेट को स्वस्थ रखे -

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। आंवला जूस पाचन को बढ़ावा देता है। यह उल्टी, दस्त, कब्ज, गैस और ब्लोटिंग आदि से बचाव में भी मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस दौरान लोग कई वायरल समस्याओं और लू की चपेट में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में आंवला जूस का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और लू से बचाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।