नारियल के छिलके ‌के फायदे

नारियल के छिलके ‌के फायदे (sportskeeda Hindi)
नारियल के छिलके ‌के फायदे (sportskeeda Hindi)

नारियल का उपयोग करने से बाल और त्वचा में निखार आता है। नारियल के लाभाकारी गुणों से लगभग हर कोई वाकिफ होगा। लेकिन नारियल के छिलके की विशेषताएं बहुत ही कम लोग जानते हैं। अकसर देखा जाता है कि नारियल के सेवन के बाद लोग इसके छिलके को फेंद देते हैं। लेकिन आपको बता दें, नारियल के छिलके को फेंकना नहीं चाहिए। इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। तो आइएजानते हैं नारियल के छिलकों के फायदे।

youtube-cover

नारियल के छिलके ‌के फायदे : 4 Benefits Of Coconut Husk In Hindi

सूजन दूर होती है -

अगर किसी को चोट लगी है तो वह ऐसे में नारियल के तेल का इस्तेमाल करता है। चोट लगने पर सूजन वाली जगह पर भी हम नारियल का तेल लगाते हैं। ऐसे में आप नारियल के छिलके से भी चोट की सूजन दूर कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के छिलके का पाउडर बनाकर इसे हल्दी में मिलाकर सूजन वाली जगह लगाना चाहिए, इससे सूजन कम होती है।

दातों को चमकाने के लिए -

दातों के पीलेपन की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में नारियल के छिलके के इस्तेमाल से आप दांतों का पीलापन भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको नार‍ियल की जटाओं को जलाकर इसका पाउडर बनाना होगा। इस पाउडर में सोडा मिलाकर दातों पर हल्के हाथ से मालिश करें।

बालों को काला करने के लिए -

नारियल का छिलका सफेद बालों को काला करने के लिए भी किया जाता है। नारियल के छ‍िलके को कढ़ाई में गर्म कर इसका पाउडर बनाएं। इसके बाद इस पाउडर को नारियल तेल में म‍िलाएं। इस घोल को बालों पर लगाने से बाल काले हो जाएंगे।

बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए -

नारियल के छिलके का इस्तेमाल बवासीर की समस्‍या दूर करने के ल‍िए भी क‍िया जा सकता है। नार‍ियल के छ‍िलके को जलाकर पाउडर बना लें और खाली पेट पानी से सेवन करें। इससे बवासीर की समस्‍या दूर हो जाएगी। नार‍ियल के छ‍िलके में मौजूद फाइबर शरीर की कई समस्‍याओं को दूर करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications