लहसुन का पानी पीने के 4 फायदे - Lahsun Ka Pani Peene Ke Fayde

लहसुन का पानी पीने के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
लहसुन का पानी पीने के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए हम कई प्रकार के ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी लहसुन पानी का इस्तेमाल किया हैं। जी हां, लहसुन वाले पानी का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लहसुन में फाइबर, विटामिन B6, विटामिन C, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासिटिक और मैग्नीज आदि जैसे मिनरल व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खाली पेट लहसुन वाले पानी के इस्तेमाल से पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाया जा सकता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाया जा सकता है। भारतीय रसोई में उपलब्ध लहसुन सबसे आम जड़ी बूटियों में से एक है। हम लोग पिछले कई वर्षों से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का प्रयोग करते आ रहे हैं। इस लेख में लहसुन के पानी के फायदे बताये गए हैं। जानने के लिए अंत तक पढ़ें।

लहसुन का पानी पीने के 4 फायदे

1. ब्लड प्रेशर में लाभदायक (Beneficial in blood pressure)

लहसुन में उपलब्ध तत्व खून को प्राकृतिक तरीके से पतला करते हैं। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन को चबाकर खाने से या लहसुन वाले पानी का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

2. मजबूत पाचन के लिए (for strong digestion)

लहसुन वाले पानी के इस्तेमाल से पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का स्तर बना रहता है और आप जो भी खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, वो अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाता है। यह पानी पेट से सम्बंधित रोग जैसे सूजन, दर्द, डायरिया और पेट में ऐंठन आदि से बचाव करता है।

3. सर्दी जुकाम में लाभदायक (Beneficial in cold)

लहसुन में एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगल आदि जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में हमारी मदद करते हैं। सुबह लहसुन वाले पानी का इस्तेमाल करने से सर्दी जुकाम से छुटकारा पाया जा सकता है।

4. इम्यूनिटी की मजबूती के लिए (To strengthen immunity)

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन वाले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन वाले पानी में इन्फेक्शन से बचाव और इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications