गिलोय जूस के 4 फायदे

गिलोय जूस के 4 फायदे (sportskeeda Hindi)
गिलोय जूस के 4 फायदे (sportskeeda Hindi)

आज के समय में लोग हर तरह की समस्या से बचने के लिए आयुर्वेद को अपना रहे हैं। क्योंकि इसके उपयोग से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। वहीं, आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से सेहत को कई करह के फायदे मिलते हैं। ऐसी ही एक औषधि का नाम है गिलोय। गिलोय (Giloy Juice) का उपयोग लोग कई तरह से करते हैं, कोई इसका जूस पीता है तो कई इसकी गोली बनाकर खा लेता है। वहीं, इम्‍यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्‍छी जड़ी-बूटी गिलोय है। तो चलिए जानते हैं गिलोय के जूस के सेवन से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

गिलोय जूस के 4 फायदे : 4 Benefits Of Giloy Juice In Hindi

तनाव दूर करने के लिए -

तनाव (Tension) को दूर करने में व्यक्ति को गिलोय का जूस का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गिलोय के जूस के अंदर एंटी स्ट्रेस गुण मौजूद होते हैं, जो न केवल तनाव को दूर करने में मदद करते हैं बल्कि व्यक्ति के मूड को सुधारने में भी बेहद काम आ सकते हैं।

बुखार दूर करने के लिए -

अगर किसी को शारीरिक समस्याओं के साथ -साथ बुखार (Fever) की समस्या हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गिलोय की जड़ और तने का अर्क बुखार से राहत दिलाने के साथ-साथ शरीर से बैक्टीरिया को भी दूर रख सकता है

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में गिलोय का जूस बहुत लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि गिलोय के जूस में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव मौजूद होते हैं जो ना केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि व्यक्ति को कई तरह की बीमारी से दूर रखने में भी काम आता है।

पाचन क्रिया में सहायक है -

आद के समय में पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में गिलोय का जूस बेहद काम आ सकता है। यह न केवल आंतों में मजबूती ला सकता है बल्कि पाचन क्षमता में सुधार लाने का काम भी गिलोय के जूस के माध्यम से किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now