मोरिंगा पाउडर के फायदे

मोरिंगा पाउडर के फायदे (sportskeeda Hindi)
मोरिंगा पाउडर के फायदे (sportskeeda Hindi)

मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है और इसके पत्ते, फूल और जड़ों को भी खाया जा सकता है। मोरिंगा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पेड़ के सभी हिस्सों में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। बता दें कि मोरिंगा के पाउडर (Moringa Leaves) में विटामिन ए पाया जाता है और इनमें पालक से भी ज्यादा आयरन होता है। तो चलिए जानते हैं मोरिंगा पाउडर के फायदे।

youtube-cover

मोरिंगा पाउडर के फायदे : Benefits Of Moringa Powder In Hindi

शरीर को उर्जा मिलती है -

जब भी किसी व्यक्ति को थकावट महसूस हो या लगे कि शरीर में बिल्कुल शक्ति नहीं बची है तब मोरिंगा पाउडर का सेवन कर लेना चाहिए। यह पाउजर इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसमें मैग्नीशियम और आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो थकान और कमजोरी को दूर करती है।

टॉक्सिन निकालने में मदद मिलती है -

मोरिंगा पाउडर शरीर से टॉक्सिन (Toxins) निकालने में तेजी से मदद करता है। इस पाउडर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को अंदरूनी रूप से साफ करने में मददगार होते हैं।

वजन घटाने में असरदार -

फाइबर से भरपूर मोरिंगा खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इस वजह से व्यक्ति अपने वजन को कम (Weight Loss) कर सकता है। इसके अलावा यह पाउडर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने में भी अच्छा असर दिखाता है।

पाचन बेहतर करता है -

मोरिंगा पाउडर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह पाचन को बेहतर करने में असरदार है। खासकर कब्ज (Constipation) की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को इंफेक्शंस से भी बचाए रखते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications