रोज़ाना लहसुन की 2 कलियां खाने से मिलेंगे यह 4 स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Eating 2 Cloves Of Garlic Daily

रोज़ाना लहसुन की 2 कलियां खाने से मिलेंगे यह स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
रोज़ाना लहसुन की 2 कलियां खाने से मिलेंगे यह स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

लहसुन (Garlic) के गुणों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगें, लेकिन क्‍या आप जानते हैं रोज़ाना लहसुन की केवल 2 कलियां खाने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। जी हां, प्रतिदिन लहसुन की 2-3 कलियां खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रसोई में आसानी से प्राप्त किया जाने वाला लहसुन उपयोग में आने वाली सबसे आम जड़ी-बूटी में से एक माना जाता है। इस लेख में हम कच्चे लहसुन की 2 कलियां खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।

रोज़ाना लहसुन की 2 कलियां खाने से मिलेंगे यह 4 स्वास्थ्य लाभ

1. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे (Boosts immune system)

रोज़ाना लहसुन खाने से शरीर का बहुत सी बीमारी से बचाव किया जा सकता है। लहसुन सर्दी और फ्लू के वायरस को रोकने में मदद करने के साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। रोजाना लहसुन की 2 कलियां खाने से आपको लाभ मिलते हैं।

2. हाई ब्लड प्रेशर को कम करे (Helps Reduce High Blood Pressure)

स्ट्रोक तथा दिल का दौरा दुनिया भर में सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चिंताओं में से एक हैं। हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। यह लगभग 70% स्ट्रोक, दिल के दौरे और पुरानी दिल की विफलता का कारण माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए लहसुन बहुत लाभदायक होता है।

3. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे (Reduces Cholesterol Levels)

कोलेस्ट्रॉल खून में फैट युक्त घटक है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं- "खराब" LDL कोलेस्ट्रॉल और "अच्छा" HDL कोलेस्ट्रॉल। बहुत अधिक LDL कोलेस्ट्रॉल और पर्याप्त HDL कोलेस्ट्रॉल नहीं होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्रतिदिन लहसुन के सेवन से इस समस्या में लाभ मिल सकते हैं।

4. अल्जाइमर और डिमेंशिया में रोकथाम करे (Prevents Alzheimer’s and Dementia)

लहसुन में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में होने वाली किसी भी ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकने में मदद करते हैं। लहसुन की कुछ कलियां एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे कुछ संज्ञानात्मक रोगों को रोकने में मदद कर सकती हैं। आपको बता दें कि लहसुन के औषधीय गुण स्वास्थ्य को एक निश्चित सीमा तक ही सुधार सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar